हरियाणा के नारनौल जिले के साथ लगते गांव रघुनाथपुरा में एक नव विवाहिता का उसके पति ने ही बड़ी बेहरहमी से मर्डर कर दिया। मृतका उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली थी और उसकी शादी राजस्थान के झुंझुनू जिले के नावता गांव में करीब 2 महीने पहले ही हुई थी। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
![Khushi](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/1689405544-Copy-232x300.jpg)
पुलिस के मुताबिक, घटना रघुनाथपुरा गांव की हैं, जहाँ शनिवार सुबह महिला खुशी की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह राजस्थान के झुंझुनू जिले के नावता गांव की रहने वाली थी और करीब 2 महीने पहले ही नावता गांव के संदीप के साथ शादी करके आयी हुई थी। संदीप कुछ दिनों पहले ही अपनी पत्नी खुशी के साथ अपनी बहन के ससुराल रघुनाथपुरा में आया हुआ था।
![Khushi & Sandeep](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/1689405544-300x188.jpg)