देश की राजधानी दिल्ली में 24 घंटे के भीतर ही दो महिलाओ की हत्या ने लोगों में सनसनी फैला दी है। दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर में शु्क्रवार को दिनदहाड़े एक लड़की का बड़ी बेहरमी से मर्डर कर दिया गया। वहीं, एक दिन पहले डाबरी इलाके में एक बिल्डर की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
![Delhi News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/F2G6RlhaQAEe0My-300x169.jpg)
जानकारी के मुताबिक, मालवीय नगर के कमला नेहरू कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की पर एक पार्क में लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे सिर पर लोहे की रॉड मारने से वह बुरी तरह जख्मी हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टपॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की है।
दक्षिणी दिल्ली की DCP डिप्टी कमिश्नर चंदन चौधरी ने बताया कि, कमला नेहरू कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की अपने किसी दोस्त के साथ पार्क में आई थी, तभी उस पर अज्ञात बदमाशों ने रॉड से हमला कर दिया। पार्क के पास में ही अरबिंदो कॉलेज है। फिलहाल पुलिस कॉलेज और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा वह आरोपी को पकड़ने के लिए CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। साथ ही पुलिस यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि, लड़की पार्क में क्या करने आई थी।
![Delhi News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/F2G6RlmaIAAmY7z-300x202.jpg)