Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

भोजपुर में चेहल्लुम के मौके घमासान, भगवा झंडा दिखा कर ताजिया जुलूस पर पथराव, 6 पुलिस वाले समेत 12 लोग घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार के भोजपुर जिले में गुरुवार रात ताजिया जुलूस के दौरान जमकर बवाल हुआ। दरअसल, चेहल्लुम के मौके पर गुरुवार की रात शहर के कई इलाकों से ताजिया जुलूस निकाला गया था। जिसे देखने के लिए शहर की सभी जगहों पर महिलाएं, बच्चे और अन्य लोग शीश महल चौक पर इकट्ठे हुए थे।

जैसे ही ताजिया शीश महल चौक होते हुए गोपाली चौक की ओर बढ़ा, उसी दौरान चौक स्थित ज्वेलरी दुकान की छत पर मौजूद 4 लोगो ने पहले “भगवा” झंडा दिखाया और उसके बाद ताजिया जुलूस के ऊपर पथराव कर दिया। इस हमले में 6 से ज्यादा लोग घायल हुए और ड्यूटी पर तैनात टाउन थानाध्यक्ष संजीव कुमार सहित 6 पुलिस कर्मी को भी चोट आई है। पत्थरबाजी के बाद देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मौके पर भगदड़ मच गई।

Bihar News
Bihar News

घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर DM राज कुमार, SDM ज्योति नाथ सहदेव, SP प्रमोद कुमार और ASP चंद्र प्रकाश मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। घटना के बाद पुलिस ने ज्वेलरी शॉप के मालिक और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि, दोनों ने शराब पी रखी थी। वहीँ, पुलिस को शॉप के उप्पर से एक भगवा झंडा भी मिला है। पुलिस का कहना है कि, अभी स्थिति सामान्य है। वहीं, मामूली रूप से घायल सभी पुलिस कर्मियों का इलाज आरा एक सदर अस्पताल में कराया जा रहा हैं।

इस पूरे मामले में SP ने क्या कहा –

SP प्रमोद कुमार ने बताया कि, गुरुवार रात ताजिया जुलूस समाप्त होने वाला था और सब शांतिपूर्ण चल रहा था। जैसे ही ताजिया शीश महल चौक पहुंचा और जुलूस खत्म होने की कगार पर था। तभी शीश महल चौक पर स्थित मोहिनी ज्वेलर्स की छत के ऊपर से कुछ लड़को ने जुलूस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

Bihar News
Bihar News

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। फ़िलहाल पुलिस पुलिस CCTV और मोबाइल वीडियो के आधार पर उन लोगों को चिह्नित कर रही है, जिन्होंने पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया हैं। SP का कहना है कि, दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

MORE NEWS>>>धार में कार नहर में गिरी, हादसे में 2 महिलाओं की मौत, सीहोर में भाभी ने देवर के सीने में घोंपी छुरी

Leave a Comment