जलगांव में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एंबुलेंस में विस्फोट, ड्राइवर ने दिखाई सूझबूझ, गर्भवती महिला बाल बाल बची

DR Times
2 Min Read
Ambulance Blast

Ambulance Blast महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार शाम को एम्बुलेंस में आग लगने की घटना सामने आई। यह घटना दादा वाडी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक फ्लाईओवर पर उस समय हुई जब एक परिवार गर्भवती महिला को एरंडोल सरकारी अस्पताल से जलगांव जिला अस्पताल पहुंचा रहा था, तभी एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई। आग लगने का अहसास होते ही ड्राइवर एम्बुलेंस से नीचे कूद गया और गर्भवती महिला और उसके परिवार को भी तुरंत बाहर निकाल लिया गया।

Ambulance Blast

फिर कुछ ही मिनटों बाद ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट हो गया, विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के कुछ घरों की खिड़कियां भी टूट गई। इस हादसे में एक गर्भवती महिला और उसका परिवार बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

एंबुलेंस में आग की लपटों को देखा गया। इससे कई फीट ऊंची चिंगारी निकली, कुछ ही देर में एम्बुलेंस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। घटना के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुई।

MORE NEWS>>>इंदौर के मल्हारगंज क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप, बॉयफ्रैंड के दोस्त ने पीड़िता को डरा-धमका कर किया दुष्कर्म

Share This Article
Leave a comment