मुख्यमंत्री ने परोसी एक करोड़ थाली

DR Times
2 Min Read
CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शाहपुरा, भोपाल में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत अक्षयपात्र संस्थान द्वारा आयोजित “एक करोड़+ मध्यान्ह भोजन” कार्यक्रम में भाग लिया।

CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संस्थान के विद्यार्थियों को ” परोसी और भोजन शाला का निरीक्षण किया। साथ ही, उन्होंने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो विभिन्न स्थानों पर भोजन वितरण के लिए निकलेंगे। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, उदय प्रताप सिंह, राज्य मंत्री राधा सिंह और संस्थान के पदाधिकारीगण भी मौजूद थे।

CM Mohan Yadav

शिवराज सिंह चौहान ने किया सियासी हमला

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, “प्रताप चंद्र सारंगी जी को देखकर मन पीढ़ा से भर गया है। यह संसद के इतिहास का काला दिन है। मर्यादाओं की धज्जियां उड़ा दी गई हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस ने जो गुंडागर्दी की है, उसका दूसरा उदाहरण नहीं मिलता।”

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

दरअसल संसद में गिरने के बाद बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिस पर शिवराज सिंह ने अपना रिएक्शन दिया। गिने के बाद सारंगी ने कहा था कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जो मेरे ऊपर गिर गया। इसके बाद मैं भी नीचे गिर गया। मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था।

MORE NEWS>>>हरिद्वार में कम्बल की लूट

Share This Article
Leave a comment