Breaking News: देखिये आज की टॉप 5 खबरे, जानिए देश-विदेश के सबसे चर्चित मुद्दे।
पुणे में डंपर ने 9 लोगों को कुचला
पुणे के वाघोली में एक डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे 9 मजदूरों को कुचल दिया, जिसमें 3 की मौत और 6 गंभीर घायल हुए। मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। नशे में ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाक महामुकाबला
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 23 फरवरी को दुबई में होगा। पहला मैच 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा। भारत का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से होगा। चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल 9 मार्च को लाहौर में होगा। भारत नॉकआउट में पहुंचा तो उसके मैच दुबई में होंगे। PCB अध्यक्ष ने दुबई को भारत के लिए न्यूट्रल वेन्यू चुना है।
उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड
उत्तराखंड में बर्फबारी से पारा -10°C तक गिरा। श्रीनगर में 50 साल की सबसे ठंडी रात रही। डल झील और बद्रीनाथ धाम के पास उर्वशी धारा का झरना जम गया। मौसम विभाग ने 23-28 दिसंबर के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मोदी को कुवैत में मिला सम्मान
पीएम नरेंद्र मोदी को कुवैत के अमीर ने सर्वोच्च सम्मान “ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर” से सम्मानित किया। मोदी यह पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले यह सम्मान बिल क्लिंटन और प्रिंस चार्ल्स को मिल चुका है। यह मोदी का 20वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। उन्हें यह अवॉर्ड दोस्ती और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए दिया गया।
मुंबई में SUV की चपेट में आए 4 वर्षीय बच्चे की मौत
मुंबई में एक SUV ने फुटपाथ पर खेल रहे 4 साल के बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। बच्चा मजदूर परिवार से था। घटना ने फुटपाथ पर रहने वाले लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं।
टैटू से HIV और संक्रमण का खतरा
उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में 40 लोग टैटू बनवाने के बाद HIV संक्रमित हुए। टैटू की स्याही में बैक्टीरिया और संक्रमण के खतरे की पुष्टि हुई। सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। टैटू बनवाने से 21% तक ब्लड कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। स्वीडन की लुंड यूनिवर्सिटी की स्टडी में 2007-2017 के डेटा का विश्लेषण हुआ। टैटू में इस्तेमाल होने वाली स्याही से संक्रमण और एलर्जी का भी खतरा रहता है।
MORE NEWS>>> जयपुर LPG अग्निकांड में अब तक 14 मौतें

