महेश्वर में कैबिनेट बैठक का आयोजन

DR Times
2 Min Read
MP Cabinet Meeting

MP Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार ने 24 जनवरी को होने वाली अपनी कैबिनेट बैठक को महेश्वर में आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह बैठक लोकमाता अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के अवसर पर पहली बार महेश्वर में हो रही है। महेश्वर में मुख्यमंत्री और मंत्री चार घंटे तक रुकेंगे, इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।

MP Cabinet Meeting
MP Cabinet Meeting

बैठक स्थल के पास एक हेलीपैड भी तैयार किया गया है। यह पहली बार है जब निमाड़ क्षेत्र के महेश्वर में कैबिनेट बैठक आयोजित की जा रही है। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, हमारी सरकार जनहित ऐसी सरकार है और हम चाहते हैं की मध्य प्रदेश पूरे विश्व में अपना नाम रोशन करें। शराबबंदी के मामले में डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर शराब बंदी करने का फैसला सरकार ने लिया है।

MP Cabinet Meeting
MP Cabinet Meeting

महेश्वर किले के तर्ज पर डोम तैयार

नर्मदा रिट्रीट कैंपस में एक विशाल डोम तैयार किया गया है, जहाँ कैबिनेट बैठक आयोजित होगी। बैठक में शामिल मंत्रियों को मालवी और निमाड़ी व्यंजन परोसे जाएंगे, जिनमें दाल बाफले, चूरमा लड्डू, दाल पानिए, बेसन गट्टे की सब्जी और अन्य पारंपरिक व्यंजन शामिल होंगे। यह भी माना जा रहा है कि इस बैठक में धार्मिक नगरों में शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के फैसले को मंजूरी दी जा सकती है।

MP Cabinet Meeting
MP Cabinet Meeting

982 करोड़ की सिंचाई परियोजना की रखेंगे सौगात

महेश्वर, मध्य प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जो जल्द ही एक महत्वपूर्ण बैठक का साक्षी बनने जा रहा है। 24 जनवरी को, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उनकी कैबिनेट के सदस्य यहां एक बैठक आयोजित करेंगे, जिसमें महेश्वर जानापाव सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया जाएगा। यह परियोजना लगभग 982 करोड़ रुपये की है, जो क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

MORE NEWS>>>आज की टॉप 5 खबरे

Share This Article
Leave a comment