मुश्किल में आप

DR Times
2 Min Read
Delhi Chunav 2025

Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के ताजा रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है, जबकि आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह साढ़े दस बजे तक बीजेपी 42 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आप 27 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। दिल्ली में सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की आवश्यकता होती है, जिसे BJP पार करती नजर आ रही है।

Delhi Chunav 2025
Delhi Chunav 2025

27 साल बाद BJP सत्ता में वापसी करती दिख रही है। पिछले दो चुनावों में, 2015 में आप ने 67 सीटें और 2020 में 62 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था। इस बार के रुझान आप के लिए निराशाजनक हैं। कांग्रेस के लिए भी यह चुनाव राहत भरा साबित हो सकता है, क्योंकि दो चुनावों के बाद पार्टी का खाता खुलता नजर आ रहा है। हालांकि, अभी तक कांग्रेस की बढ़त केवल एक सीट पर है।

CM Dr. Mohan Yadav
CM Dr. Mohan Yadav

CM मोहन यादव का बड़ा बयान

दिल्ली चुनावी रुझानों पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 2014 के बाद से देश की राजनीति एक नई दिशा में बढ़ रही है। जनता विकास और विश्वास के साथ खड़ी है, इसलिए टुकड़े-टुकड़े गैंग और गंदी राजनीति करने वालों को जनता ने नकार दिया। उन्होंने पीएम मोदी और जेपी नड्डा को धन्यवाद देते हुए इसे जनता जनार्दन की जीत बताया।

MORE NEWS>>>बांग्लादेश में अवामी लीग पार्टी का विरोध प्रदर्शन

TAGGED: , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,
Share This Article
Leave a comment