Breaking News: देखिये आज की टॉप 5 खबरे, जानिए देश-विदेश के सबसे चर्चित मुद्दे।
अमेरिका के राष्ट्रपति से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी AI एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता के लिए फ्रांस रवाना हो गए हैं। इस यात्रा के दौरान वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ पहले भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे और अंतर्राष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर प्रायोगिक रिएक्टर (ITER) परियोजना का दौरा करेंगे। इसके बाद, पीएम मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर दो दिवसीय दौरे पर अमेरिका भी जाएंगे। यह यात्रा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वैश्विक सहयोग और ऊर्जा के भविष्य को लेकर बेहद अहम मानी जा रही है।
मणिपुर के बीच मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा
मणिपुर में मई 2023 से जारी जातीय हिंसा के बीच मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। राज्य में लंबे समय से अशांति बनी हुई थी, जिससे सरकार पर दबाव बढ़ गया था। उनके इस्तीफे के बाद अब राज्य की राजनीतिक स्थिति पर सभी की नजरें टिकी हैं।
राहुल गांधी का हमला
मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के इस्तीफे पर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह फैसला जनता और कोर्ट की जांच के दबाव में लिया गया है। कांग्रेस लगातार मांग कर रही थी कि राज्य में बिगड़ते हालात को देखते हुए सरकार इस्तीफा दे। राहुल गांधी ने इसे देरी से लिया गया फैसला करार दिया।
मणिपुर को अब भी PM मोदी का इंतजार
बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि यह इस्तीफा पहले ही आ जाना चाहिए था। कांग्रेस प्रवक्ता ने सवाल उठाया कि अब भी पीएम मोदी मणिपुर क्यों नहीं गए? राज्य को शांति और स्थिरता की जरूरत है, लेकिन केंद्र सरकार चुप है।
2026 तक नक्सलवाद खत्म करेंगे
गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सरकार 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म कर देगी। उन्होंने कहा कि नक्सली हिंसा से नागरिकों को जान गंवानी पड़ती है, जिसे सरकार पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह संकल्प नक्सल प्रभावित राज्यों के लिए बड़ी राहत हो सकता है।
तेजस में सेना प्रमुखों की ऐतिहासिक उड़ान
भारतीय वायुसेना और सेना प्रमुख ने स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी। यह पहली बार हुआ जब दो सेना प्रमुख एक साथ फाइटर जेट में बैठे। सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी ने इसे अपने जीवन का सबसे शानदार अनुभव बताया। यह भारतीय रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
MORE NEWS>>>क्या है मिशन D3