इंदौर में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन: कलेक्टर कार्यालय घेराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
इंदौर में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन: कलेक्टर कार्यालय घेराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

इंदौर। शहर में युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर मेट्रो में अनियमितताओं, खराब ट्रैफिक व्यवस्था, बढ़ते ड्रग्स व्यापार और सड़कों में गड्डों की समस्या को लेकर गंभीर आपत्ति जताई।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इन समस्याओं के कारण आम जनता को रोजमर्रा की जिंदगी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से इन मुद्दों का तुरंत समाधान करने की मांग की।
हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण शुरू हुआ, लेकिन जैसे ही कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार की ओर बढ़ने का प्रयास किया, पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। अधिकारियों ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी हल्की चोटें भी आई।
युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि यह प्रदर्शन सरकार को चेतावनी देने के लिए किया गया था। उनका कहना है कि अगर सरकार ने जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
इस प्रदर्शन के दौरान शहर में प्रशासनिक अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। आसपास के इलाके में ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ और आम लोगों को घरों और दफ्तरों तक पहुंचने में कठिनाई हुई।]

