अजब-गजबज्ञानटॉप-न्यूज़

इलॉन मस्क ने तोड़ा दुनिया का अमीरी का रिकॉर्ड, कुल संपत्ति 600 बिलियन डॉलर पार

इलॉन मस्क ने तोड़ा दुनिया का अमीरी का रिकॉर्ड, कुल संपत्ति 600 बिलियन डॉलर पार

दुनिया के सबसे अमीर शख्स इलॉन मस्क ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उनकी कुल संपत्ति अब 600 बिलियन डॉलर यानी लगभग ₹54.60 लाख करोड़ को पार कर गई है। यही नहीं, इस रिकॉर्ड को छूने वाले वे पहले इंसान बन गए हैं।

याद दिला दें, सिर्फ कुछ महीने पहले, 1 अक्टूबर को मस्क की संपत्ति 500 बिलियन डॉलर यानी लगभग ₹45.50 लाख करोड़ थी। लेकिन हाल ही में उनकी कंपनी स्पेसएक्स के वैल्यूएशन 800 बिलियन डॉलर यानी ₹72.80 लाख करोड़ तक पहुंचने और IPO की खबर के बाद, मस्क की संपत्ति में सिर्फ एक दिन में लगभग 168 बिलियन डॉलर यानी ₹15 लाख करोड़ की बढ़ोतरी हुई।

इतना ही नहीं, यह भारत के दो सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी की कुल नेटवर्थ के लगभग बराबर है, जिनकी संपत्ति लगभग ₹16 लाख करोड़ है। अब मस्क की कुल नेटवर्थ करीब 638 बिलियन डॉलर यानी ₹58 लाख करोड़ तक पहुंच चुकी है।

स्पेसएक्स ने बढ़ाई दौलत

मस्क की दौलत में अचानक इतनी तेजी आने का मुख्य कारण उनकी कंपनी स्पेसएक्स है। रॉयटर्स के अनुसार, कंपनी के अंदर हुई शेयर्स की बिक्री के अनुसार, स्पेसएक्स का कुल मूल्य 800 बिलियन डॉलर निकला। मस्क के पास कंपनी में लगभग 42% हिस्सेदारी है। यदि स्पेसएक्स अमेरिकी शेयर बाजार में इस वैल्यूएशन पर लिस्ट होती है, तो केवल उनकी हिस्सेदारी की कीमत 336 बिलियन डॉलर या उससे ज्यादा बढ़ सकती है।

फोर्ब्स का कहना है कि अगर IPO सफल हुई, तो मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन सकते हैं।

टेस्ला और xAI ने भी बढ़ाई संपत्ति

मस्क की दौलत सिर्फ स्पेसएक्स तक सीमित नहीं है। उनके पास टेस्ला में लगभग 12% हिस्सेदारी है। इस साल अब तक टेस्ला के शेयर 13% बढ़ चुके हैं। हाल ही में टेस्ला के शेयर करीब 4% ऊपर थे, जब मस्क ने कहा कि कंपनी फ्रंट पैसेंजर सीट पर बिना सेफ्टी मॉनिटर के रोबोटैक्सी का परीक्षण कर रही है। इस बढ़ोतरी के बाद मस्क की टेस्ला में हिस्सेदारी लगभग 197 बिलियन डॉलर की हो गई है।

साथ ही, मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप xAI भी चर्चा में है। xAI अब लगभग 230 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर है और 15 अरब डॉलर की नई इक्विटी जुटाने के लिए बातचीत के एडवांस स्टेज में है।

इलॉन मस्क: अरबपति से ट्रिलियनेयर की ओर

स्पेसएक्स, टेस्ला और xAI की सफलता ने मस्क को दुनिया का सबसे अमीर इंसान बना दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ, तो मस्क सिर्फ अरबपति ही नहीं, बल्कि जल्द ही ट्रिलियनेयर बनने की दिशा में हैं।

उनकी दौलत की कहानी इस बात का उदाहरण है कि कैसे स्टार्टअप, टेक्नोलॉजी और निवेश मिलकर किसी इंसान को वैश्विक स्तर पर अमीरी का प्रतीक बना सकते हैं।

MORE NEWS>>>इंदौर: सरवटे बस स्टैंड के होटल में हंगामा, लव जिहाद के आरोप में युवक हिरासत में, संगठनों की भूमिका पर उठे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close