YouTuber Dhruv Rathee के खिलाफ 2018 के मानहानि मामले में Delhi की Saket Court ने Fresh Summons जारी करने का आदेश दिया है। Judicial Magistrate Rahul Jain ने 12 October को यह आदेश दिया। इसके बाद मामले की अगली सुनवाई 17 October 2026 को होगी।
शिकायतकर्ता Vikas Pandey (Vikas Sankrityayan) की ओर से पेश Advocate Samaksh Sharma ने अदालत से Fresh Summons की गुहार लगाई थी। उनका कहना था कि Rathee पहले July 2019 में भी बुलाए गए थे, लेकिन कई साल से उन्हें Summon तामील नहीं हो पाया था।
अदालत को बताया गया कि Dhruv Rathee आमतौर पर Austria में रहते हैं। हालांकि वे इन दिनों Delhi में चल रहे CJP आंदोलन में शामिल होने के लिए India आए हैं। इसलिए Fresh Summons उनके Gurugram स्थित पते पर भेजने का आदेश दिया गया है।
‘BJP IT Cell Part 2’ Video का मामला
यह मामला May 2018 में Rathee के एक Video से जुड़ा है। आरोप है कि Video में BJP के IT Cell के बारे में मानहानिकारक दावे किए गए थे। Vikas Pandey ने इस Video को लेकर मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में यह Video तत्कालीन Delhi CM Arvind Kejriwal ने Retweet भी किया था।
February 2024 में Kejriwal ने Supreme Court में कहा था कि Retweet करके उन्होंने गलती की थी। इसके बाद शीर्ष अदालत ने Trial Court में चल रही कार्यवाही पर रोक लगा दी थी। हालांकि Rathee के खिलाफ मुकदमा अलग से जारी रहा।
अदालत ने यह भी निर्देश दिया है कि Process Fee दो दिनों में जमा की जाए। शिकायतकर्ता Process Server के साथ Summons की तामील के समय मौजूद रह सकते हैं।
CJP Protest का एंगल, पहले Detention भी
यह Summon ऐसे समय आया है जब Dhruv Rathee दिल्ली के Jantar Mantar पर CJP के विरोध प्रदर्शनों में शामिल हैं। ये प्रदर्शन CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे हैं।
इससे पहले 10 October को करीब 50 पुलिसकर्मी Rathee के Gurugram स्थित घर पहुंचे थे। Delhi Police ने उन्हें एहतियाती तौर पर Detention में लिया था। पुलिस का कहना था कि दिल्ली में प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी।
बुधवार को Rathee ने Instagram पर एक Video डालकर दावा किया कि सादे कपड़ों में पुलिस उनका पीछा कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस उन्हें फिर से Detention की धमकी दे रही है। हालांकि Delhi Police की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: Lehra Do Tiranga: Dipke का 16 Oct Connaught Place बुलावा
यह भी पढ़ें: CJP नेताओं को 5 दिन की हिरासत: Das, Ranka Tihar जेल
