दिल्ली मेट्रो की Airport Express Line की ट्रेन में सरकार के खिलाफ पोस्टर चिपके मिलने पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। ये पोस्टर A4 साइज़ के और ब्लैक-एंड-व्हाइट रंग के थे। इनमें सरकार के प्रदर्शन पर सवाल उठाए गए थे। पोस्टर जब्त कर लिए गए हैं और मामले की जांच में Delhi Police की Special Cell भी लगाई गई है।
Delhi Metro Posters में क्या था
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दो पोस्टरों में “You Can Change Your Own Life”, “Voting Protest”, “Spectrum of Engagement”, “Community Building Reform” और “Dissatisfied? You Are Not Alone” जैसे वाक्य लिखे थे। इनमें पिछले कुछ सालों में देश में हुए बदलावों को लेकर नौ दावे भी दर्ज थे। पोस्टर में एक QR Code भी था, जिसके जरिए लोगों को किसी ऑनलाइन ग्रुप से जुड़ने का न्योता दिया गया था। यानी यह सिर्फ विरोध नहीं, एक तरह के संगठित अभियान जैसा दिख रहा है।
20 अक्टूबर को मिला सुराग
FIR के मुताबिक, यह मामला 20 अक्टूबर को सामने आया। उस दिन Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) के ट्रेन ऑपरेटर तरुण चौधरी Airport Express Line पर ड्यूटी पर थे। वह शाम करीब 6:50 पर New Delhi स्टेशन से Yashobhoomi के लिए रवाना हुए। ट्रेन करीब 7:15 पर गंतव्य पहुंची। केबिन के अंदर से ट्रेन का निरीक्षण करते समय उन्होंने सीट पर चिपके दो पोस्टर देखे।
कैसे आगे बढ़ी कार्रवाई
चौधरी ने पोस्टर हटाए और अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ Operations Control Centre को सूचना दी। इसके बाद उन्हें द्वारका सेक्टर 21 के स्टेशन कंट्रोलर को पोस्टर सौंपने का निर्देश मिला। स्टेशन कंट्रोलर ने पुलिस को सूचित किया। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ट्रेन के अंदर पोस्टर किसने चिपकाए थे। मेट्रो के CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की संभावना तलाशी जा रही है।
(Source: Deccan Herald) Deccan Herald
