Nithya Raman LA Mayor बनकर इतिहास रच दिया है। केरल में जन्मी नित्या रमन ने लॉस एंजिलिस के मेयर चुनाव में जीत दर्ज की है। उन्होंने निवर्तमान मेयर कैरेन बास को हराया है। इसके साथ ही वह शहर की पहली Asian-American मेयर बन गई हैं। वह लॉस एंजिलिस की 44वीं मेयर होंगी। आधिकारिक मतगणना में उन्हें 51.67 प्रतिशत वोट मिले। उन्हें 4,05,193 वोट मिले, जबकि बास को 3,79,069 वोट मिले। बास को 48.33 प्रतिशत वोट मिले।
Nithya Raman LA Mayor: केरल से लॉस एंजिलिस तक का सफर
नित्या रमन का जन्म 1981 में केरल में हुआ था। वह छह साल की उम्र में परिवार के साथ अमेरिका चली गई थीं। 22 साल की उम्र में वह अमेरिकी नागरिक बनीं। उन्होंने Harvard University से पढ़ाई की है। इसके बाद MIT से शहरी नियोजन में मास्टर डिग्री ली। WION की रिपोर्ट के अनुसार वह 2013 में लॉस एंजिलिस आई थीं। यहां उन्होंने शहर प्रशासन के साथ काम किया। उन्होंने SELAH Neighborhood Homeless Coalition की सह-स्थापना भी की।
आखिरी मौके पर चुनाव में उतरी थीं रमन
रमन चुनाव में आखिरी मौके पर उतरी थीं। कुछ हफ्ते पहले तक उन्होंने बास के दोबारा चुनाव का समर्थन किया था। फिर भी उन्होंने बास के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया। Decision Desk HQ ने पहले ही उनकी जीत का अनुमान लगाया था। वह शहर की दूसरी महिला मेयर होंगी। इससे पहले वह 2020 में सिटी काउंसिल में चुनी गई थीं। तब वह काउंसिल की पहली दक्षिण एशियाई सदस्य बनी थीं। 2024 में वह दोबारा चुनी गईं।
2028 Olympics की तैयारी भी उनकी जिम्मेदारी
रमन अब अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े शहर की कमान संभालेंगी। वह राष्ट्रपति Donald Trump के कार्यकाल के अंतिम वर्षों में शहर चलाएंगी। 2028 Summer Olympics की तैयारी भी उनकी जिम्मेदारी होगी। उनकी जीत की तुलना New York के मेयर Zohran Mamdani से की जा रही है। Georgia में भी डेमोक्रेट्स को बड़ी जीत मिली थी। Michigan में अब्दुल अल-सईद की जीत ने भी इतिहास रचा था। रमन की जीत भारतीय मूल के लोगों के लिए गर्व का पल है।
