ललितपुर में लूट के बाद परिवार की हत्या, छत से घर में घुसे 6 बदमाश, 1 साल की बेटी की दोनों आंखें निकल ले गए बदमाश

DR Times
2 Min Read

उप्र के ललितपुर जिले से हत्या और लूट का भयावह मामला सामने आया है। जहाँ रविवार देर रात लूट के इरादे से 6 बदमाश छत के जरिये घर में घुसे और पति को बंधक बना कर दूसरे कमरे में अपनी एक साल की बेटी के साथ वीडियो बना रही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद एक साल की मासूम को भी मार दिया और उसकी दोनों आंखें निकाल कर ले गए।

Robbery In Lalitpur
Robbery In Lalitpur

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे SP और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब पुलिस इस सवाल का जवाब तलाश रही है कि – “जब माँ-बेटी की निर्मम हत्या कर दी तब पति को सिर्फ मामूली रूप से घायल क्यों किया ? इसके लिए पुलिस पति से पूछताछ कर रही है।

एक साल की मासूम निपेक्षा और उसकी माँ मनीषा (24)
एक साल की मासूम निपेक्षा और उसकी माँ मनीषा (24)

घटना मोहल्ला चांदमारी रेलवे कॉलोनी की है। यहां के 27 साल के नीरज कुशवाहा ने बताया कि, वह रविवार की रात 1:30 बजे कमरे में बैठकर मोबाइल चला रहा था और उसकी पत्नी मनीषा (24) एक साल की बेटी निपेक्षा के साथ दूसरे कमरे में वीडियो बना रही थी। तभी लगभग 6 बदमाश छत से उतरकर कमरे में घुसे और नीरज के मुंह में मोजे ठूंस कर उसे कुर्सी से बांध दिया। इसके बाद पत्नी व बेटी की हत्या कर दी और जेवरात व नगदी लूट कर फरार हो गए।

Robbery In Lalitpur
Robbery In Lalitpur

MORE NEWS>>>इसरो ने रचा इतिहास, सोलर मिशन आदित्य-L1 सूर्य के लैग्रेंज पॉइंट पर पहुंचा, सूर्य की स्टडी करेगा

Share This Article
Leave a comment