पूर्व CM कमलनाथ ने ली विधायक पद की शपथ, छिंदवाड़ा से चुने गए विधायक, कमलनाथ की गाड़ी में दिग्विजय सिंह भी साथ पहुंचे

DR Times
1 Min Read

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को विधायक पद की शपथ ग्रहण की हैं। वे छिंदवाड़ा से विधायक चुने गए हैं। उनके साथ छिंदवाड़ा की ही परासिया सीट से विधायक चुने गए सोहनलाल बाल्मीक ने भी शपथ ग्रहण की।

Kamalnath 
Kamalnath

विधानसभा स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर ने दोनों विधायकों को शपथ दिलाई। आपको बता दें कि, इससे पहले 18 और 19 दिसंबर को विधानसभा के 227 विधायकों ने शपथ ली थी। उनसे पहले गोपाल भार्गव शपथ ले चुके थे।

Kamalnath 
Kamalnath

विदेश दौरे पर होने के कारण कमलनाथ और सोहनलाल की शपथ बाकी थी। शपथ ग्रहण के मौके पर दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार, जीतू पटवारी, सज्जन सिंह वर्मा, हर्ष यादव, पीसी शर्मा, आरके दोगने मौजूद रहे। वहीँ, कमलनाथ की गाड़ी में दिग्विजय सिंह भी साथ पहुंचे।

MORE NEWS>>>ललितपुर में लूट के बाद परिवार की हत्या, छत से घर में घुसे 6 बदमाश, 1 साल की बेटी की दोनों आंखें निकल ले गए बदमाश

Share This Article
Leave a comment