Follow Dainik Rajeev Times

इंदौर के इंडेक्स कॉलेज के पास सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में किसान की मौत, कार ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार

DR Times
2 Min Read

इंदौर के इंडेक्स कॉलेज के पास हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हाे गई। जबकि उसका दोस्त घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि – मृतक की भाभी को डिलीवरी होने के चलते इंदौर के अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहीं से बाइक सवार वापस अपने घर आ रहा था। इसी दौरान उसे एक तेज़ रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

खुड़ैल पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार रात की है। जहाँ पंकज (32) पुत्र गोवर्धन सोलंकी निवासी ग्राम पुयांडला खुड़ैल बाइक से अपने दोस्त के साथ MTH अस्पताल से होकर घर जाने के लिये निकला था। इस दौरान इंडेक्स अस्पताल के पास उसे एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया।

हादसा देख राहगीरों ने दोनों घायलों को उपचार के लिये MY भेजा। लेकिन यहां पंकज की मौत हो गई। जबकि साथी का अन्य अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिवार के मुताबिक, “पंकज पेशे से किसान है। परिवार में एक भाई अजय है उसी की पत्नी की डिलीवरी को लेकर पंकज MTH अस्पताल गया। फ़िलहाल पुलिस ने मार्ग कायम कर आरोपी कार चालक की तलाशी शुरू कर दी हैं।

MORE NEWS>>>पूर्व CM कमलनाथ ने ली विधायक पद की शपथ, छिंदवाड़ा से चुने गए विधायक, कमलनाथ की गाड़ी में दिग्विजय सिंह भी साथ पहुंचे

Share This Article