रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का 4 दिन, गर्भगृह में बने आसन पर रखाई रामलला की मूर्ति, श्रद्धालुओं के लिए अस्थाई राम मंदिर आज से बंद

DR Times
2 Min Read

अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुक्रवार 19 जनवरी को चौथा दिन है। गुरुवार को रामलला की मूर्ति को गर्भगृह में बने आसन पर कारीगरों ने खड़ा किया है। इस प्रोसेस में करीब 4 घंटे लगे। बताया गया है कि, अब मूर्ति को गंध वास के लिए सुगंधित जल में रखा जाएगा फिर अनाज, फल और घी में भी रखा जाएगा।

Ayodhya Ram Mandir LIVE
Ayodhya Ram Mandir LIVE

आज श्रीरामलला वैदिक मंत्रों के साथ औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास करेंगे। फिर आरणी मंथन से कुंडों में अग्नि प्रकट की जाएगी। आचार्य अरुण दीक्षित ने कहा कि – “अग्नि देव को प्रकट करने के लिए आरणी मंथन होगा फिर श्रीरामलला 20 जनवरी को वास्तु शांति के बाद सिंहासन पर विराजेंगे।”

इस बीच, जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि – “गर्भगृह में नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा में कोई दिक्कत नहीं है। ऐसा लोगों के दर्शन के लिए किया गया है। आज शाम 7 बजे से अस्थाई राम मंदिर में दर्शन बंद हो जाएंगे।”

Ayodhya Ram Mandir LIVE
Ayodhya Ram Mandir LIVE

श्रद्धालुओं के लिए अस्थाई राम मंदिर आज से बंद –

आज यानी शुक्रवार शाम 7 बजे से अस्थाई राम मंदिर में दर्शन नहीं हो सकेंगे। ये फैसला प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर लिया गया है। 23 जनवरी सुबह से श्रद्धालु भव्य राम मंदिर में रामलला का दर्शन कर सकेंगे।

MORE NEWS>>>नारंगी लहंगे और डीपनेक चोली में बेहद खूबसूरत लगीं रश्मिका मंदाना, एक्टर विजय देवरकोंडा संग रचाई सगाई, PHOTOS वायरल

Share This Article
Leave a comment