रेवाड़ी के कोसली में भागी लुटेरी दुल्हन, 1.25 लाख कैश और 3 लाख की ज्वैलरी लेकर प्रेमी संग फरार, केस दर्ज

DR Times
3 Min Read

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कोसली में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन शादी के दो महीने के भीतर ही दूसरी बार भाग गई। जब वह पहली बार भागी थी तो वो वापस आ गई, लेकिन दूसरी बार अपने साथ सवा लाख रुपए कैश और तीन लाख रुपए के गहने भी ले गई।

Haryana News 
Haryana News

उसके पति ने उसकी तलाश की तो वो CCTV फुटेज में अपने प्रेमी के साथ बाइक पर जाती हुई दिखाई दी। पीड़ित पति ने कोसली थाने शिकायत देकर केस दर्ज कराया है और पुलिस अब लुटेरी दुल्हन की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, रेवाड़ी जिले के कोसली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव के निवासी दीपक कुमार के साथ ये हैरतअंगेज घटना घटी है।

पीड़ित पति दीपक ने बताया कि – उसकी शादी 28 नवंबर 2023 को हिंदू रीति रिवाज के तहत पास के ही एक गांव की निवासी मोनिका (20) के साथ हुई थी। वो सिंचाई विभाग में डीसी रेट पर कार्यरत है। शादी के कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा, लेकिन 10 दिन बाद उसकी पत्नी मोनिका अचानक घर से लापता हो गई।

Haryana News 
Haryana News

पीड़ित पति के मुताबिक, उसकी पत्नी मोनिका काफी दिन तलाश की गई। लेकिन एक दिन वो वापस घर लौट आई. उस वक्त पता चला कि वो शादीपुर निवासी दिलावर के साथ चली गई थी। लेकिन परिवार और गांव के लोगों के द्वारा समझाने के बाद वो अपनी पत्नी को वापस ससुराल ले आया था। लेकिन अब फिर से वह अचानक घर से लापता हो गई है और जिस वक्त मोनिका फरार हुई, उस समय उसका पति अपनी ड्यूटी पर गया था।

बताया जा रहा है कि मोनिका 1 लाख 25 हजार रुपए और करीब 3 लाख रुपए से ज्यादा के गहने ले गई है। उसके फरार होने के बाद दीपक ने हर संभव उसकी तलाश की है और उसके मायके से भी उसके बारे में जानकारी जुटाई है। लेकिन वो अपने घर भी नहीं पहुंची है, इसके बाद गांव में ही लगे कुछ घरों के CCTV कैमरे चेक किए गए थे, तो सभी हैरान रह गए। क्योंकि एक CCTV फुटेज में मोनिका अपने प्रेमी के साथ बाइक पर जाती हुई नजर आ गई।

घटना सुबह 9.53 बजे की है। इसके बाद कोसली थाने में CCTV फुटेज के साथ लिखित तहरीर दिया और इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ IPC की धारा 346 के तहत केस दर्ज कर लिया है। दिलावर और मोनिका की तलाश की जा रही है।

MORE NEWS>>>मुनव्वर फारुकी बने बिग बॉस 17 के विनर, इनाम में 50 लाख रुपए, गाड़ी और ट्रॉफी मिली, अभिषेक कुमार रहे रनरअप

Share This Article
Leave a comment