मप्र में फरवरी में बादल, ठंड-गर्मी का ट्रेंड, 6 फरवरी के बाद शुरू होगा तेज ठंड का हल्का दौर, कई शहरों में बादल छाए

DR Times
2 Min Read

मध्यप्रदेश में फरवरी महीने में बादल, ठंड और गर्मी का ट्रेंड रहता है। इस बार भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि – “3 फरवरी से उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है और यह स्ट्रॉन्ग बताया जा रहा है। बादल ज्यादा नीचे रहे, तो बूंदाबांदी भी हो सकती है।”

MP Weather Update 
MP Weather Update

इस सिस्टम गुजरने के बाद 6 फरवरी से तेज ठंड का हल्का दौर फिर से आ सकता है। इधर, कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के बाद भोपाल में स्कूलों का समय फिर से बदल दिया गया है। नए सिस्टम से पहले एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी है। मध्यप्रदेश में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। बुधवार को भोपाल समेत प्रदेश के कई शहरों में बादल छाए रहे। इस कारण दिन के तापमान में बढ़ोरी हुई।

MP Weather Update 
MP Weather Update

मौसम वैज्ञानिक प्रकाश धावले ने बताया कि, प्रदेश में अभी पश्चिमी विक्षोभ का असर है। हालांकि, अभी बारिश की संभावना नहीं है। 3 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके गुजरने के बाद रात के तापमान में मामूली गिरावट होगी, जो सामान्य के नजदीक पहुंच सकते हैं। इससे प्रदेश में हल्की तेज ठंड देखने को मिलेगी।

बड़े शहरों में बुधवार रात का तापमान –

  • भोपाल      12.6 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
  • इंदौर        12.9
  • ग्वालियर  14.0
  • जबलपुर  13.2
  • उज्जैन     12.2

MORE NEWS>>>इंदौर के मेघदूत गार्डन के सामने एक्सीडेंट, बाइक सवार को कुचलते हुए निकल गई बस, 45 मिनट तक तड़पता रहा युवक

Share This Article
Leave a comment