इंदौर के मेघदूत गार्डन के सामने एक्सीडेंट, बाइक सवार को कुचलते हुए निकल गई बस, 45 मिनट तक तड़पता रहा युवक

DR Times
1 Min Read

इंदौर के मेघदूत गार्डन के सामने बुधवार रात लगभग 12 बजे के आसपास एक्सीडेंट होने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, बाइक सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि, दोनों बाइक सवार बापट चौराहे की तरफ से विजय नगर की ओर जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार अजंता बस ने टक्कर मारी तो बाइक सवार बस के पहिए के नीचे चला गया।

Indore News
Indore News

हादसे के बाद व्यक्ति लगभग 45 मिनट तक सड़क पर ही तड़पता रहा। पुलिस और एम्बुलेंस अगर समय पर आ जाती तो संभवत: उसे बचाया जा सकता था।प्रारंभिक जानकारी में यह बात भी निकलकर सामने आई है कि – “मृतक का नाम अनिल (25) पिता भूजराम पटेल नगर का रहने वाला था। दोनों युवक मजदूरी का काम करते थे। गस्त कर रहे MIG थाना प्रभारी मनीष लोढ़ा मौके पर पहुंचे। इसके बाद मृत युवक और घायल को संजीवनी 108 से एमवाय अस्पताल भेजा गया।

Indore News
Indore News

MORE NEWS>>>गिरफ्तारी के खिलाफ सोरेन की हाईकोर्ट में याचिका, कुछ देर में होगी सुनवाई, चंपई सोरेन बोले – हमारे साथ 47 विधायक हैं

Share This Article
Leave a comment