बिजनौर में मंगलवार देर रात हादसा, रेलिंग तोड़ 30 फीट नीचे नदी में गिरी कार, 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत

DR Times
2 Min Read

उत्तरप्रदेश के बिजनौर में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ते हुए 30 फीट नदी में गिर गई। कार कुल 5 दोस्त सवार थे। जिनमे से 4 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, एक बमुश्किल कार का पीछे का शीशा तोड़कर बाहर आ पाया।

Bijnor road accident 
Bijnor road accident

पुलिस के मुताबिक, हादसा शाम करीब 9 बजे के आसपास हुआ। कार ग्राम प्रधान की थी, उसने 15 दिन पहले ही खरीदी थी। इस हादसे में प्रधान के एक बेटे की मौत हो गई और दूसरा बेटा कार से बाहर निकल आया लेकिन उसकी हालत गंभीर है। उसने बताया कि, बाहर आकर मैं चिल्लाया। तभी वहां से गुजर रहे एक ट्रैक्टर चालक ने आवाज सुनी और फिर पुलिस को सूचना दी।

Bijnor road accident 
Bijnor road accident

दो घंटे चला रेस्क्यू तब बाहर निकली कार –

सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन और रस्सी की मदद से कार को बाहर निकालने की कोशिश की। पुलिस ने पहले JCB बुलाकर रेस्क्यू का प्रयास किया। लेकिन कार बाहर नहीं निकल पाई। इसके बाद हाइड्रा मंगाया गया।

Bijnor road accident 
Bijnor road accident

अंधेरा होने के कारण कोई भी नीचे उतरने को तैयार नहीं था। बमुश्किल गांव का एक व्यक्ति हाइड्रा के तारों से लटककार नीचे पहुंचा और कार को रस्से से कस दिया। इसके करीब दो घंटे बाद कार को बाहर निकाला गया। कार के अंदर सभी 4 दोस्तों के शव मिले। चारों मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि, कार की तेज स्पीड के कारण हादसा हुआ है।

Bijnor road accident 
Bijnor road accident

MORE NEWS>>>लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी TMC, सुप्रीमो ममता बनर्जी ने किया ऐलान, अब भी I.N.D.I.A अलायंस का हिस्सा

Share This Article
Leave a comment