भोपाल में आज भाजपा की बड़ी बैठक

DR Times
1 Min Read
BJP Meeting 

BJP Meeting: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को भाजपा की बड़ी बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक संगठन और सरकार के बीच संवाद, संपर्क और समन्वय को मज़बूत करने के उद्देश्य से बुलाई गई है। बैठक में प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, जगदीश देवड़ा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

BJP Meeting 
BJP Meeting

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की उपस्थिति की भी संभावना है। बैठक में राजनीतिक नियुक्तियों, संगठनात्मक बदलावों और प्रदेश के मंडलों में नई नियुक्तियों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही अगले माह मोहन यादव सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर संभावित कैबिनेट विस्तार पर भी विचार होने की संभावना जताई जा रही है।

MORE NEWS>>>बम धमाके से दहला दिल्ली

Share This Article
Leave a comment