खेलटॉप-न्यूज़राजनीतिविदेश

आज की टॉप 5 खबरे

Breaking News: देखिये आज की टॉप 5 खबरे, जानिए देश-विदेश के सबसे चर्चित मुद्दे।

AAP ने दिल्ली चुनाव की पहली सूची जारी

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 11 उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें से छह नेता बीजेपी और कांग्रेस से आप में आए हैं। हाल ही में बीजेपी छोड़ने वाले ब्रह्म सिंह तंवर, बीबी त्यागी और अनिल झा, और कांग्रेस से आए जुबैर चौधरी, वीर सिंह धींगान और सुमेश शौकीन को टिकट दिया गया है। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल फरवरी 2025 में समाप्त होगा। पिछले चुनाव (फरवरी 2020) में AAP ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेपी को 8 सीटें और कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली थी।

IPL 2025 का शेड्यूल सामने आया

IPL 2025 सीजन 14 मार्च से शुरू होकर 25 मई तक चलेगा। BCCI ने टीमों को आगामी तीन सीजन का संभावित शेड्यूल भेजा है। 2025 सीजन में 74 मैच होंगे। 2026 और 2027 सीजन क्रमशः 15 मार्च से 31 मई और 14 मार्च से 30 मई के बीच खेले जाएंगे। IPL ने विदेशी खिलाड़ियों की उपस्थिति पर सहमति की पुष्टि की है, हालांकि इसमें पाकिस्तान शामिल नहीं है। बीसीसीआई की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

पुतिन ने नई मिसाइल की टेस्टिंग की

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को देश को संबोधित करते हुए कहा कि रूस ने एक नई इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल ‘ओरेश्निक’ का परीक्षण किया है। यह मिसाइल 2.5 से 3 किमी प्रति सेकंड की रफ्तार से अपने लक्ष्य पर हमला कर सकती है। पुतिन ने चेतावनी दी कि रूस उन देशों के सैन्य ठिकानों पर हमला कर सकता है, जो यूक्रेन की मदद कर रहे हैं। यह संबोधन रूस द्वारा यूक्रेन के निप्रो शहर पर मिसाइल हमला करने के कुछ घंटों बाद हुआ। इस हमले को लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया था कि यह इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) थी, लेकिन अमेरिकी अधिकारियों ने इस दावे को खारिज कर दिया।

PM मोदी का गुयाना में संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 2 दिवसीय गुयाना दौरे के अंतिम दिन गुरुवार को वहां की संसद को संबोधित करते हुए भारत और गुयाना के गहरे ऐतिहासिक संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का रिश्ता मिट्टी, पसीने और परिश्रम से जुड़ा है। PM मोदी ने बताया कि 180 साल पहले जब भारतीय गुयाना पहुंचे, तब से दोनों देशों ने सुख-दुख में साथ खड़े होने का आत्मीय रिश्ता कायम किया। उन्होंने लोकतंत्र को भारत और गुयाना के DNA का हिस्सा बताते हुए कहा कि दोनों देश गुलामी और आजादी की लड़ाई के दौर से साथ गुजरे हैं। संबोधन के दौरान उन्होंने गुयाना की संस्कृति का भी जिक्र किया और खासतौर पर वहां की प्रसिद्ध चटनी को याद किया। PM मोदी ने बताया कि 24 साल पहले एक जिज्ञासु के तौर पर उन्होंने गुयाना का दौरा किया था, और तब से यह रिश्ता गहराता गया है।

राहुल ने अडाणी पर कार्रवाई की मांग की

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अडाणी समूह पर 2000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के आरोप लगाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि गौतम अडाणी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं होगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। राहुल ने यह भी कहा कि अडाणी ने अमेरिका में अपराध किया है, लेकिन भारत में उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार के मामलों में जांच न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अडाणी पर कोई कार्रवाई न होना प्रधानमंत्री और अडाणी के बीच संबंधों को दर्शाता है।

MORE NEWS>>>इंदौर में एक्सीडेंट का लाइव वीडियो फुटेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
मेना फोन पर ट्रंप का निमंत्रण को ठुकरा दिया राजा, राज सोनम और वो के बीच उलझी हत्याकांड की कहानी BJP नेता के CNG पंप पर पैसों को लेकर विवाद बढ़ा। ईरान से भारतीयों को रेस्क्यू करने के ऑपरेशन को सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ नाम दिया है।