आज की टॉप 5 खबरे

DR Times
3 Min Read
Breaking News

Breaking News: देखिये आज की टॉप 5 खबरे, जानिए देश-विदेश के सबसे चर्चित मुद्दे।

जापान एयरलाइंस पर साइबर हमला, सेवाएं प्रभावित

जापान एयरलाइंस पर साइबर अटैक से टिकटों की बिक्री और बैगेज चेक-इन सिस्टम प्रभावित हो गए हैं। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बाधित हैं। एयरलाइंस ने समस्या के समाधान के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। एयरलाइंस के मुताबिक, सुबह 7:24 बजे से नेटवर्क उपकरणों पर हमला हुआ। साइबर सुरक्षा टीम स्थिति पर काम कर रही है।

रूस-यूक्रेन जंग से किम जोंग का गुस्सा बढ़ा

रूस-यूक्रेन जंग में कोरियाई सैनिक मारे जा रहे हैं, जिससे उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग गुस्से में हैं। यूक्रेन ने कुर्स्क में नई मिसाइल तैनात की है, जिससे मॉस्को तक तबाही मचाई जा सकती है। किम ने कुर्स्क में सैनिक और हथियार भेजे हैं। दुनिया में परमाणु तबाही का डर बढ़ रहा है। पुतिन और किम की बैठकें जारी हैं।

बांग्लादेश में ईसाई समुदाय के 17 घर जलाए गए

बंदरबन जिले में क्रिसमस के दौरान चर्च में प्रार्थना करने गए ईसाई समुदाय के 17 घर जला दिए गए। इस घटना में 15 लाख टका से अधिक का नुकसान हुआ। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया लेकिन कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पीड़ित परिवारों ने न्याय की मांग की है।

बांग्लादेश ने PAK आर्मी को ट्रेनिंग के लिए बुलाया

53 साल बाद पाकिस्तानी सेना बांग्लादेश की जमीन पर कदम रखेगी। बांग्लादेश ने सैनिकों की ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान आर्मी को आमंत्रित किया है। यह ट्रेनिंग फरवरी 2025 में शुरू होगी। इसके अलावा बांग्लादेश ने पाकिस्तान से भारी मात्रा में गोला-बारूद मंगवाया है और कराची पोर्ट पर युद्धाभ्यास में भाग लेने की योजना बनाई है।

सलमान रुश्दी की किताब से बैन हटाने पर विवाद

36 साल बाद सलमान रुश्दी की किताब द सैटेनिक वर्सेज की बिक्री फिर से शुरू हुई। मुस्लिम संगठनों ने इस पर नाराजगी जताई है और सरकार से दोबारा प्रतिबंध लगाने की मांग की है। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस किताब पर कार्यवाही बंद कर दी है। किताब पर 1988 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने प्रतिबंध लगाया था।

AAP पर कांग्रेस ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस

कांग्रेस ने AAP के महिलाओं को ₹2100 और मुफ्त इलाज के दावे को लेकर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। दिल्ली सरकार के विभागों ने इन योजनाओं के अस्तित्व से इनकार किया है। केजरीवाल ने LG और BJP पर आरोप लगाए, जबकि आतिशी ने विज्ञापन देने वाले अफसरों पर कार्रवाई की मांग की।

MORE NEWS>>>खजराना गणेश मंदिर में महिला का हंगामा

Share This Article
Leave a comment