टॉप-न्यूज़मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री ने शाजापुर कलेक्टर को हटाया, तुम्हारी औकात क्या है…. वाले बयान पर कार्यवाही, ऋजु बाफना बनी नई कलेक्टर

नौ महीने ही कलेक्टर रहे किशोर कन्याल

मप्र के शाजापुर जिले के कलेक्टर किशोर कन्याल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार सुबह पद से हटा दिया है। उनकी जगह नरसिंहपुर कलेक्टर ऋजु बाफना को शाजापुर भेजा गया है।

Shajapur Collector 
Shajapur Collector

मुख्यमंत्री ने कहा कि – “मनुष्यता के नाते ऐसी भाषा हमारी सरकार में बर्दाश्त नहीं है। मैं खुद मजदूर परिवार का बेटा हूं। अधिकारी भाषा और व्यवहार का ध्यान रखें। जो अधिकारी ऐसी भाषा बोलते हैं, उन्हें मैदान में रहने का अधिकार नहीं है।”

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

जानिए पूरा घटनाक्रम –

दरअसल, मंगलवार को हुई बैठक में किशोर कन्याल ड्राइवर्स एसोसिएशन के सदस्यों से कह रहे थे कि कोई कानून को अपने हाथ में नहीं लेगा। इसी दौरान एक ड्राइवर ने कलेक्टर से “अच्छे से बोलो” कह दिए। यह सुनकर कन्याल भड़क गए और ड्राइवर से कहा कि – “गलत क्या है। समझ क्या रखा है? क्या करोगे तुम, तुम्हारी औकात क्या है?”

Shajapur Collector 
Shajapur Collector

इसके बाद ड्राइवर ने कहा – “यही तो हमारी लड़ाई है, हमारी कोई औकात नहीं है।” इसके बाद कलेक्टर ने कहा – “लड़ाई ऐसे नहीं होती है। कृपया कोई भी कानून अपने हाथ में न ले।” आपकी सारी बातों को सुनने के लिए ही यहां बुलाया गया है। इसके बाद कलेक्टर के नाराजगी जताने पर ड्राइवर ने माफी मांग ली थी।

किशोर कन्याल ने बाद में दी सफाई –

कलेक्टर ने अपनी सफाई में कहा था, “मेरा उद्देश्य किसी को ठेस पहुंचना नहीं था। जिले में किसी को भी कानून व्यवस्था तोड़ने नहीं दिया जाएगा। आमजन की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है और किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित नहीं होने देंगे। कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेंगे। बाद में कन्याल ने उक्त ड्राइवर से माफी भी मांग ली थी।”

शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल
शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल

आपको बता दें कि, कलेक्टर किशोर कन्याल राज्य प्रशासनिक सेवा से नौकरी में आए हैं। उनको 2013 में IAS अवार्ड हुआ है और कन्याल को 3 अप्रैल 2023 को शाजापुर कलेक्टर बनाया गया था। महज नौ महीने बार सरकार ने उनको पद से हटा दिया।

MORE NEWS>>>असम में बस-ट्रक की भीषण टक्कर, हादसे में 12 लोगो की मौत 30 घायल, घने कोहरे के कारण हुआ एक्सीडेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
मेना फोन पर ट्रंप का निमंत्रण को ठुकरा दिया राजा, राज सोनम और वो के बीच उलझी हत्याकांड की कहानी BJP नेता के CNG पंप पर पैसों को लेकर विवाद बढ़ा। ईरान से भारतीयों को रेस्क्यू करने के ऑपरेशन को सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ नाम दिया है।