राहुल गाँधी की विदेश यात्रा पर एक बार फिर से विवाद

DR Times
3 Min Read
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: राहुल गाँधी की विदेश यात्रा पर एक बार फिर से विवाद हो गया है। बीजेपी ने कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब देश पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है तो लोकसभा में विपक्ष के नेता नए साल का जश्न मनाने के लिए विदेश चले गए हैं। भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी ने डॉक्टर मनमोहन सिंह का अपमान किया है।

राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर सवालों की झड़ी तो तब से ही लग चुकी है, जब से वह कांग्रेस पार्टी के प्रमुख बने। इस बार भी वियतनाम यात्रा के चलते सियासत गरमा गई है। हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है जब उनकी विदेश यात्रा पर सवाल उठे हैं। इससे पहले भी कांग्रेस के नेताओं द्वारा इस पर कई बार नाराजगी जताई गई है, खासकर जब चुनावी सरगर्मी अपने उच्चतम स्तर पर होती है और राहुल गांधी विदेश यात्रा पर निकल जाते हैं।

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

कब कब विदेश गए राहुल गांधी

दिसंबर 2021 में जब पंजाब में चुनावी माहौल था और मोगा में रैली होनी थी, तब राहुल गांधी इटली गए थे, जिसकी वजह से रैली स्थगित करनी पड़ी थी। दिसंबर 2020 में कांग्रेस का स्थापना दिवस था, लेकिन राहुल गांधी फिर से विदेश रवाना हो गए। वहीं, 2019 में जब सीएए के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर थी, राहुल गांधी ने दक्षिण कोरिया का दौरा किया।

मई 2018 में कर्नाटक में कांग्रेस-जे़डीएस गठबंधन सरकार बनी थी, और मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राहुल गांधी की मौजूदगी की जरूरत थी, लेकिन उस वक्त भी विदेश यात्रा की वजह से यह काम देर से हुआ। दिसंबर 2016 में पंजाब चुनाव की तैयारी हो रही थी, लेकिन फिर राहुल गांधी विदेश चले गए।

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

विपक्ष के नेता नए साल का जश्न मनाने चले गए विदेश

राहुल गांधी की इन यात्राओं पर बीजेपी ने लगातार आरोप लगाया कि वह राजनीति से बचने के लिए राजनीतिक पर्यटन का सहारा लेते हैं। इन विदेश यात्राओं के दौरान देश में महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दे गर्मा रहे होते हैं, और कांग्रेस की स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए जाते हैं।

हालांकि, राहुल गांधी ने हमेशा अपनी विदेश यात्राओं को निजी यात्रा और पार्टी कार्यों से अलग बताया है, लेकिन इन यात्रा के बीच भारतीय राजनीति में जो घटनाक्रम होते हैं, उन पर उनका ध्यान न होना कई बार चर्चा का विषय बन जाता है।

MORE NEWS>>>आज की टॉप 5 खबरे

Share This Article
Leave a comment