केजरीवाल के आवास पहुंची क्राइम-ब्रांच, MLA खरीद-फरोख्त मामले में देगी नोटिस, सबूत देने को कहा

DR Times
2 Min Read

दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम शनिवार को लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पहुंची है। दिल्ली पुलिस AAP विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में दिल्ली CM को नोटिस देगी और सबूत के साथ बयान देने के लिए कहेगी।

CM Arvind Kejriwal 
CM Arvind Kejriwal

क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार (2 फरवरी) को भी केजरीवाल और मंत्री आतिशी के आवास पर नोटिस देने गई थी। सूत्रों ने बताया कि, दोनों अपने आवास पर नहीं थे, जिसके कारण दिल्ली पुलिस नोटिस लेकर लौट गई। हालांकि, CM ऑफिस के अधिकारियों ने इस दावे से इनकार किया और कहा है कि – “दिल्ली पुलिस बिना कोई नोटिस दिए ही चली गई थी।”

CM Arvind Kejriwal 
CM Arvind Kejriwal

केजरीवाल – BJP ने हमारे 21 विधायकों से बात की

केजरीवाल ने 27 जनवरी को आरोप लगाया था कि – “भाजपा ने 7 AAP विधायकों को कहा है कि, 21 MLAs से बात हो गई है। बाकी विधायकों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ हम आपको 25 करोड़ रुपए देंगे और भाजपा की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे।

CM Arvind Kejriwal 
CM Arvind Kejriwal

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सिर्फ 7 विधायकों से बात की है और सभी 7 विधायकों ने भाजपा का ऑफर ठुकरा दिया। इस संबंध में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने केजरीवाल से सबूत देने को कहा है। पुलिस केजरीवाल के बयान लेना चाहती है।

MORE NEWS>>>स्प्रिचुअल गाइड देवयानी हाड़ा ने हैंडलिंग एग्जाम स्ट्रेस पर की चर्चा, इंदौर में बच्चो को सिखाया फेलियर एक्सेप्ट करना

Share This Article
Leave a comment