Follow Dainik Rajeev Times

इंदौर में दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद, महिला ने की पुलिस से मारपीट, हाथ पर काटा-गला नोंचा

DR Times
2 Min Read

इंदौर के भमौरी इलाके में एक दुकान पर कब्जे को लेकर मंगलवार शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। सुचना मिलते ही जब दो पुलिसकर्मी बचाव करने पहुंचे तो एक पक्ष की महिला ने उनसे वर्दी पकड़कर मारपीट की और एक जवान के हाथ पर काटा तो दूसरे का गला नोंच दिया।

विजय नगर TI सीबी सिंह ने बताया कि, बबलू कबाड़ी और राजेश कबाड़ी की दुकानें आसपास हैं। दोनों में दुकान को लेकर हो रहे विवाद की सूचना आई तो जवान मुकेश जादौन और राधे को भेजा गया। जब वे विवाद कर रहे दोनों पक्षों को समझा रहे थे तभी बबलू की पत्नी संगीता सोनी व बेटे अंकित ने दोनों जवानों से झूमाझटकी की और मुकेश को गले पर नोंच लिया तो दूसरे के हाथ पर काट लिया।

जिसके बाद अतिरिक्त फोर्स भेजी गयी तो इससे लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर खड़ी कार का कांच पथराव कर फोड़ दिया। इस दौरान बबलू कबाड़ी भाग गया और पुलिस ने संगीता व बेटे अंकित को हिरासत में लिया गया। राजेश की रिपोर्ट पर महिला, पति व बेटे पर केस दर्ज किया। हालांकि, दोनों जवानों ने मारपीट की घटना से इनकार किया है।

MORE NEWS>>>शिवपुरी में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार को ट्रक ने टक्कर मारी, चार की मौत

Share This Article