भोपाल में 7 महीने के बच्चे का हाथ खा गए कुत्ते, मासूम को घसीटकर ले गए, सिर और पेट समेत पूरे शरीर पर काटने के निशान

DR Times
3 Min Read

राजधानी भोपाल में 7 महीने के मासूम को कुत्तों ने बड़ी बेहरहमी से मार डाला। कुत्ते बच्चे को घसीटकर ले गए और उसका एक हाथ पूरा खा गए। बच्चे के सिर और पेट समेत पूरे शरीर पर काटने के निशान थे और उसका शव लहूलुहान हालत में मिला।

Bhopal News 
Bhopal News

घटना अयोध्या बायपास स्थित मीनाल रेसीडेंसी के गेट नंबर 5 के पास की बुधवार की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर आने के बाद शुक्रवार को ये घटना सामने आई। तब जाकर पुलिस ने मर्ग कायम किया।

आदमपुर छावनी के रहने वाले महेंद्र बाल्मीकी और उनकी पत्नी मीनाल रेसीडेंसी में साफ-सफाई का काम करते हैं। बुधवार दोपहर वे छत्री पार्क के पास काम कर रहे थे। इस दौरान उनकी बड़ी बेटी और 7 महीने का बच्चा पार्क में था। माँ ने बच्चे को दूध पिलाने के बाद सुला दिया और बड़ी बेटी उसके पास थी, जो खेलते-खेलते वहां से दूर चली गई। लेकिन जब वह लौटी तो बच्चा वहां से गायब था।

बच्चा जब पार्क में नहीं मिला तो बड़ी बेटी ने माता-पिता को बताया। जिसके बाद बच्चे की खोजबीन शुरू हुई तो लोगों ने कुत्तों को बच्चे का शव नोंचते देखा। उन्होंने परिजनों को जानकारी दी और वहां से परिजन शव को घर ले गए और अज्ञात जगह पर उसे दफना दिया। मासूम को कुत्तों ने जब काट-काटकर मार डाला तब नगर निगम की टीम को सूचना दी गई। जब शुक्रवार को नगर निगम की टीम कुत्ते पकड़ने पहुंची तब यहां लोगों ने जमकर हंगामा किया।

Bhopal News 
Bhopal News

पुलिस शव बरामद कर कराएगी पोस्टमार्टम –

शुक्रवार को ये घटना सोशल मीडिया पर आई तब जाकर पुलिस को पता चला। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने शपथ पत्र देकर पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। अयोध्या नगर TI महेश लिल्लारे ने बताया कि, “परिजनों ने शव कहां दफन किया, इसकी जानकारी वे नहीं दे रहे हैं। उनकी निशानदेही पर शव बरामद कर पीएम कराया जाएगा।”

कलेक्टर ने दिए अभियान चलाने के निर्देश –

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि, “जिस जगह यह घटना हुई, वहां से शुक्रवार को 8 डॉग पकड़े गए हैं। शनिवार से पूरे शहर में नगर निगम को स्ट्रीट डॉग्स को पकड़ने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, FIR भी दर्ज कराई गयी हैं और पीड़ित पक्ष को जिला प्रशासन ने रेड क्रास से 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी दी है।

MORE NEWS>>>साल की पहली अमावस्या आज, जानिए पौष अमावस्या का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और उपाय

Share This Article
Leave a comment