भोपाल में FIITJEE की संपत्ति होगी नीलाम

DR Times
1 Min Read
Bhopal News

Bhopal News: भोपाल में FIITJEE कोचिंग संस्थान की संपत्ति नीलाम की जाएगी। इस नीलामी से प्राप्त धनराशि से छात्रों की फीस लौटाने की योजना बनाई गई है। भोपाल कलेक्टर ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी फीस वापस की जाएगी। पुलिस ने FIITJEE के चेयरमैन डीके गोयल को नोटिस भेजा है। कोचिंग संस्थान पर 12 से 15 करोड़ रुपये की फीस लेने का आरोप है। छात्रों और अभिभावकों में इस मामले को लेकर भारी आक्रोश है।

पायल मोदी सुसाइड केस में चिराग पासवान पर आरोप

भोपाल में जय श्री गायत्री फूड्स की मालिक पायल मोदी के सुसाइड केस ने तूल पकड़ लिया है। कथित सुसाइड नोट में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत 5 अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि पासवान की पॉलिटिकल पावर का इस्तेमाल कर मोदी की कंपनियों पर CGST, FFSI, EOW और ED के छापे डलवाए गए। फिलहाल पायल मोदी की हालत गंभीर है और उनका इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है। दो दिन पहले ही ED की टीम ने उनकी कंपनी पर छापा मारा था। मामला भोपाल के चुनाभट्टी थाना क्षेत्र से जुड़ा है।

MORE NEWS>>>भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तैयारी तेज

Share This Article
Leave a comment