वित्त मंत्री का बजट पर भाषण, कहा – सरकार मिडिल क्लास के लिए लाएगी हाउसिंग स्कीम, 3000 नए IIT बनाए

dainik rajeev

आज यानी 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने कार्यकाल का छठा बजट 2024-25 पेश करेंगी। यह अंतरिम बजट है, क्योंकि अप्रैल-मई में आम चुनाव होने हैं और नई सरकार बनने के बाद पूर्ण बजट जुलाई में पेश होने की उम्मीद है।

Budget 2024 Updates
Budget 2024 Updates

निर्मला ने बताया, हमारी सरकार सर्वाइकल कैंसर के वैक्सीनेशन पर ध्यान देगी। मातृ और शिशु देखरेख की योजनाओं को व्यापक कार्यक्रम के अंतर्गत लाया गया। 9-14 साल की लड़कियों के टीकाकरण पर ध्यान दिया जाएगा और सरकार मिडिल क्लास के लिए आवास योजना लाएगी। अगले 5 साल में 2 करोड़ घर बनाए जाएंगे। पीएम आवास के तहत 3 करोड़ घर बनाए गए हैं।

3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य –

वित्त मंत्री ने कहा- ‘मत्स्य संपदा योजना से 55 लाख को नया रोजगार मिला। 5 इंटीग्रेटेड एक्वापार्क स्थापित किए जाएंगे और करीब 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनीं। अब 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है।’ हमने पारदर्शी, जवाबदेह, लोक केंद्रित और विश्वास आधारित प्रशासन दिया है। देश में निवेश की स्थिति अच्छी है। हमने 390 यूनिवर्सिटी की स्थापना की और GST से वन मार्केट, वन टैक्स किया। भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर एक परिवर्तनकारी पहल है।

सीतारमण के बजट की खास बातें –

  • स्किल इंडिया मिशन में 1.4 करोड़ युवाओं को ट्रेंड किया गया और 3000 नए IIT बनाए गए।
  • हम सबका साथ, सबका विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं और हमारा काम में सेक्युरलिज्म रखने पर जोर है। हमारा गरीब को एम्पॉवर्ड करने पर जोर है।
  • बीते सालों में सरकार 25 करोड़ लोगों की गरीबी दूर करने में कामयाब रही है। हमारी सरकार का उद्देश्य सामाजिक न्याय कायम करना है। सरकार सर्वांगीण और सर्वसमावेशी विकास के लिए काम कर रही है।
  • PM मुद्रा योजना के तहत 22.5 लाख करोड़ मूल्य के 43 करोड़ लोन मंजूर किए गए और महिला उद्यमियों को 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण दिए गए।
  • 11.8 करोड़ किसानों को वित्तीय सहायता दी गई। सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। गरीब कल्याण योजना में ₹ 34 लाख करोड़ खातों में भेजे।
Budget 2024 Updates
Budget 2024 Updates

MORE NEWS>>>दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन बारिश, कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवाएं

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *