Air India Spice Jet पर 30-30 लाख का जुर्माना, कोहरे के दौरान ट्रेंड पायलट्स की ड्यूटी नहीं लगाई थी, लापरवाही से कई फ्लाइट्स लेट

DR Times
2 Min Read

खराब मौसम में ट्रेंड पायलट्स की ड्यूटी लगाने में लापरवाही बरतने को लेकर डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एसोसिएशन (DGCA) ने बुधवार (17 जनवरी) को स्पाइसजेट और एअर इंडिया एयरलाइंस के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30-30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

Air India Spice Jet
Air India Spice Jet

DGCA की तरफ से बताया गया कि, दिसंबर 2023 में फ्लाइट्स के लेट, कैंसिल और डायवर्ट होने के डेटा का एनालिसिस किया गया था। इसमें पता चला कि, कोहरे के कारण 25 से 28 दिसंबर के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब 60 फ्लाइट्स लेट हुई थीं। इनमें सबसे ज्यादा एअर इंडिया और स्पाइसजेट की फ्लाइट्स थी।

जांच में पता चला कि, एअर इंडिया और स्पाइसजेट ने खराब मौसम के बावजूद CAT-3 की ट्रेनिंग ले चुके पायलट को ड्यूटी पर नहीं लगाया गया था। दोनों एयरलाइंस ने विमान उड़ाने की जिम्मेदारी उन पायलट्स को सौंपी, जिनके पास CAT-3 की ट्रेनिंग नहीं थी। इसके कारण ज्यादातर फ्लाइट्स लेट और डायवर्ट हुईं।

Air India Spice Jet
Air India Spice Jet

क्या हैं CAT-3 –

CAT-3 यानी कैटेगरी-3 खराब मौसम में फ्लाइट्स की सुरक्षित लैंडिंग कराने का इंटरनेशनल स्टैंडर्ड है। इसमें एडवांस ऑटोपायलट, ग्राउंड इक्विपमेंट और प्रिसिशन इंस्ट्रूमेंट अप्रोच शामिल होता है, जिसकी मदद से कम विजिबिलिटी के दौरान फ्लाइट की लैंडिंग कराई जाती है।

Air India Spice Jet
Air India Spice Jet

MORE NEWS>>>थाईलैंड की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 20 लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका

Share This Article
Leave a comment