थाईलैंड की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 20 लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका

DR Times
3 Min Read

थाईलैंड में बुधवार को एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। जिस हादसे में अब तक 20 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है, क्योंकि फैक्ट्री के कई हिस्सों में लगी आग को बुझाया नहीं जा सका है।

Thailand Factory Blast
Thailand Factory Blast

हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि, यह धमाका किस वजह से हुआ। एक रिपोर्ट के मुताबिक- फैक्ट्री में लाइट की वायरिंग काफी पुरानी थी। मुमकिन है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ब्लास्ट हुआ हो। वहीँ, रेस्क्यू के लिए सेना की मदद ली जा रही है।

शहरी क्षेत्र में थी फैक्ट्री –

जानकारी के मुताबिक – “घटना सुपहान प्रॉविन्स में हुई। यह बैंकॉक से 120 किलोमीटर दूर कोस्टल एरिया है। जहाँ कई पटाखा फैक्ट्रीज हैं। इनमें से ज्यादातर काफी पुरानी हैं और यह एक घनी आबादी वाला इलाका है। जिसके आसपास के लोग ही इन फैक्ट्रीज में काम करते हैं।

Thailand Factory Blast
Thailand Factory Blast

बुधवार को धमाके के वक्त फैक्ट्री में काफी कर्मचारी मौजूद थे। इसलिए माना जा रहा है कि, मरने वालों का आंकड़ा काफी ज्यादा हो सकता है। वहीँ, ज्यादातर घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक ये नहीं बताया हैं कि, “कुल कितने कर्मचारी फैक्ट्री में थे और कितने झुलसे हुए लोगों को अस्पताल भेजा गया है।” प्रधानमंत्री को इस मामले की जानकारी दे दी गई है।

Thailand Factory Blast
Thailand Factory Blast

लिस चीफ थीरापोज रेवांगन ने कहा – “मेरी यहां के गवर्नर से बात हुई है। उन्होंने बताया हैं कि, ‘अब तक किसी जिंदा व्यक्ति को फैक्ट्री कैम्पस से बाहर नहीं निकाला जा सका है। आशंका है कि मरने वालों का आंकड़ा काफी ज्यादा हो सकता है। अब तक आग पूरी तरह बुझाई नहीं जा सकी है।”

Thailand Factory Blast
Thailand Factory Blast

अच्छी बात ये है कि – “आसपास घनी आबादी होने के बावजूद वहां तक आग नहीं पहुंच सकी। किसी मकान को भी नुकसान नहीं पहुंचा। ये पता लगाना जरूरी है कि ब्लास्ट किस वजह से हुआ, क्योंकि यहां इस तरह की कई दूसरी प्रोडक्शन यूनिट भी हैं। कई लोग घटना के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इनमें गहरा काला धुआं साफ देखा जा सकता है। एक मैदान में कुछ जले हुए पटाखे देखे गए हैं। पिछले साल यहां एक और फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था। जिसमे 10 लोग मारे गए थे और 100 घायल हुए थे।

MORE NEWS>>>धार में MA की छात्रा दिन-दहाड़े किडनैप, बिना नंबर की कार में खींचा, सहेलियों को धक्का देकर हुए फरार

Share This Article
Leave a comment