इंदौर के चोइथराम मंडी में पति-पत्नी में हुई मामूली कहासुनी के बाद गुस्साए पति ने तेज़ धार हथियार से पत्नी का गला रेत दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों ही चंदन नगर में रहते हैं और हम्माली का काम करते हैं। मंडी में ही दोनों की दुकान भी हैं। दोनों के बीच काफी समय से विवाद चले आ रहा हैं। आरोपी अपनी पत्नी पर शंका करता है ओर अवैध तरीके से रूपये की मांग करता है।

इंदौर पुलिस कमिश्नर देउस्कर बने BSF आईजी –
इंदौर के पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर को प्रतिनियुक्ति पर BSF में आईजी बनाया गया है। यह नियुक्ति उन्हें 5 साल के लिए दी गई है। देउस्कर को दस माह पहले इंदौर पुलिस कमिश्नर बनाया गया था। वे 1997 बैच के IPS अधिकारी हैं।

प्रतिनियुक्ति के संबंध में मंगलवार को केंद्र सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया है। उनके BSF आईजी बनने के बाद इंदौर के लिए नए पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति की जाएगी। फिलहाल इसके आदेश जारी नहीं हुए हैं।
