महंगे शौक को पूरा करने के लिए बन गया चोर

DR Times
2 Min Read
Indore News

Indore News:इंदौर पुलिस ने सिलसिले वार हुई चोरी की तीन वारदातों का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पकड़ा गया आरोपी अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता था पकड़े गए आरोपी से लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं।

Indore News

इंदौर में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के खिलाफ पुलिस ने भी मैदान संभाल लिया है,बदमाशों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जा रही है इसी के तहत आजाद नगर थाना क्षेत्र में हुई नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की है डीसीपी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि पिछले दिनों आजाद नगर थाना क्षेत्र में सिलसिलेवार तरीके से तीन चोरी की घटनाएं हुई थी।

Indore News

पूरे मामले में लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर चोरी हुए थे जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था वहीं चोर की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी वहीं मुखबीर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी मनोज उर्फ कालाको गिरफ्तार किया है आरोपी आलोक नगर मूसाखेड़ी का रहने वाला है पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह महंगे शौक करने का आदी है और अपने महंगे शोक को पूरा करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम देता था वहीं आरोपी ने बताया कि चोरी का माल उसने एक खाली प्लॉट में छुपा दिया था जिसके निशान देही पर पुलिस ने ₹3 लाख के सोने चांदी के जेवर बरामद कर लिए हैं पूरी घटना में मनोज का एक अन्य साथी भी शामिल है जिसकी तलाश की जा रही है।

विनोद कुमार मीणा, डीसीपी, इंदौर

MORE NEWS>>>इंदौर पुलिस ने आरोपियों को दी अनोखी सजा

Share This Article
Leave a comment