ठंड से बचाने के लिए खजराना गणेश को पहनाए गर्म वस्त्र

DR Times
2 Min Read
Khajrana Ganesh

Khajrana Ganesh: शहर में बढ़ती ठंड का असर आमजन के साथ मंदिराें में भी दिखने लगा है। खजराना गणेश मंदिर में भी भगवान गजानन के साथ ही रिद्धि-सिद्धि, शुभ-लाभ और उनके वाहन मूषक को भी ऊनी और गर्म पोशाक पहनाई जा रही है। इसके अलावा मंदिरों में भगवान के सामने हीटर भी जलाए जा रहे हैं।

Khajrana Ganesh
Khajrana Ganesh

ऐसी मान्यता है कि, इंसानों के साथ ही भगवान को ठंड का एहसास होता है। इसीलिए विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश को ठंड से बचाने के लिए ऊनी वस्त्र धारण कराए जा रहे हैं। खजराना गणेश मंदिर के पुजारी पंडित अशोक भट्ट ने बताया कि, खजराना गणेश मंदिर में जितने भी भगवान के मंदिर हैं, सभी में भगवान ऊनी और गर्म पोशाक में दर्शन दे रहे हैं। खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश के लिए खास तौर से ऊनी रजाई तैयार की गई है।

Khajrana Ganesh

माघ शीर्ष मास की ग्यारस से भगवान गणेशजी को ऊनी और कंबल की पोशाकें रोज रात 11 बजे धारण कराईं जाती हैं और सुबह 6 बजे इन्हें निकाल दिया जाता है। ये गर्म पोशाकें गणेश के अलावा शुभ-लाभ और रिद्धि-सिद्धि को भी पहनाई जाती हैं। साथ ही मंदिर प्रांगण के सभी भगवानों के लिए ऊनी वस्त्र पहनाए जाते हैं।

MORE NEWS>>>संविधान दिवस विशेष – भारतीय संविधान की महत्वपूर्ण यात्रा

Share This Article
Leave a comment