• Latest
  • Trending
Sant Siyaram Baba

जानिए कौन थे सियाराम बाबा

December 11, 2024
CM Dr. Mohan Yadav

बागेश्वर धाम जाएंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

February 17, 2025
Breaking News

आज की टॉप 5 खबरे

February 17, 2025
Breaking News

आज की टॉप 5 खबरे

February 17, 2025
Indore News

इंदौर के खजराना में महिला ने की आत्महत्या

February 17, 2025
Indore News

भाजपा के अभियान में विधायकों की होड़

February 13, 2025
RCB Captain

रजत पाटीदार होंगे RCB के नए कप्तान

February 13, 2025
MP Live Updates

हर घंटे पी जा रही 16.67 लाख रुपये की शराब

February 13, 2025
MP Live Updates

महाकालेश्वर मंदिर में आठ प्रवेश द्वार होंगे

February 13, 2025
Indore News

मन चंगा तो कठौती में गंगा

February 13, 2025
Breaking News

आज की टॉप 5 खबरे

February 13, 2025
MP News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले अभिनेता अन्नू कपूर

February 12, 2025
Saurabh Sharma Case

लोकायुक्त से बच निकले ‘सोने’ के राज़

February 12, 2025
Retail
Monday, May 12, 2025
Subscription
ई-पेपर
  • ई-पेपर
  • टॉप-न्यूज़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • ज्ञान
  • विदेश
No Result
View All Result
dainikrajeevtimes.com
No Result
View All Result

जानिए कौन थे सियाराम बाबा

by dainik rajeev
December 11, 2024
in टॉप-न्यूज़, धर्म
0

Sant Siyaram Baba: संत सियाराम बाबा का आज 110 वर्ष की आयु में प्रभुमिलन हो गया। बाबा ने बुधवार मोक्षदा एकादशी पर सुबह 6:10 बजे अंतिम सांस ली। देश भर में उनके अनुयायियों में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि, बाबा पिछले 10 दिन से निमोनिया से पीड़ित थे।

Sant Siyaram Baba
Sant Siyaram Baba

बाबा के अनुयायियों ने बताया कि, बाबा का असली नाम कोई नहीं जानता। वे 1933 से नर्मदा किनारे रहकर तपस्या कर रहे थे। 10 साल तक खड़े रहकर मौन तपस्या की। वे करीब 70 साल से रामचरित मानस का पाठ भी कर रहे थे। अपने तप और त्याग से लोगों के हृदय में जगह बनाई। पहली बार उनके मुंह से सियाराम का उच्चारण हुआ था। तभी से लोग उन्हें संत सियाराम बाबा के नाम से पुकारते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

बागेश्वर धाम जाएंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आज की टॉप 5 खबरे

निमाड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध संत सियाराम बाबा के निधन की खबर जैसे ही सोशल मीडिया के माध्यम से उनके भक्तों तक पहुंची तो उन्हें पूर्व की तरह इस बार भी यकीन न हुआ और वे मोबाइल से सम्पर्क कर या मीडिया के माध्यम से भी यह पता लगाने में जुट गए कि क्या वाकई संत सियाराम बाबा ने देह त्याग दी या यह इस बार भी महज एक अफवाह है। उनके इस नश्वर शरीर को त्यागने की खबर से उनके अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

Sant Siyaram Baba
Sant Siyaram Baba

एक जानकारी के मुताबिक, संत सियाराम बाबा का जन्म महाराष्ट्र में मुंबई के आसपास किसी ग्रामीण क्षेत्र में होना बताया जाता है। यही कारण है कि वे मराठी भाषा अच्छी तरह से जानते-समझते तो थे ही, वहीं संस्कृत भाषा में भी वे पारंगत रहे। बताया जाता है कि, वे जब 1955 में अन्य संतों के साथ नर्मदा परिक्रमा के दौरान भट्यान गांव पहुंचे तो उन्हें यह माँ नर्मदा किनारे का गांव इतना भाया कि, वे वहीं टुकिया बनाकर रहने लगे। बाबा करीब 69 सालों से इसी गांव में रह रहे थे और गांव छोड़कर कहीं नहीं गए। जब बाबा यहां पहुंचे थे तब उनकी उम्र करीब 25 से 30 साल रही होगी।

हालांकि, उनकी उम्र को लेकर भी कई मतभेद रहे हैं। कोई उन्हें 100 वर्ष का बताता है, तो कोई 108 या कोई कहता है कि, सियाराम बाबा की उम्र करीब 115 साल थी। संत के लिए रोजाना 5 अलग-अलग घरों का खाना आता था, वे सभी का भोजन एक पात्र में मिलाते औऱ उसे चूरकर खाते थे। सुबह उठकर वे भगवान राम का नाम जपते और नर्मदा नदी में जाकर स्नान करना उनकी दिनचर्चा में शामिल था।

Sant Siyaram Baba
Sant Siyaram Baba

इसके बाद वे दिनभर आश्रम में रामचरित मानस पढ़ने और शाम को भक्तों के साथ भजन भी गाते थे। यह भी बता दें कि, बाबा ने वर्षों तक मौन धारण किया और एक पैर पर खड़े रहकर तपस्या भी करते रहे। बीते 20 सालों के अंदर उनके भक्तों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती गई और उनके अधिकांश अनुयायी निमाड़ व आदिवासी अंचल से हैं। उनके निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित राजनीति, सामाजिक व अन्य संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

सियाराम बाबा, जिनकी साधना और तपस्या की गाथाएं आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई हैं, निमाड़ क्षेत्र के एक प्रसिद्ध संत थे। महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव से यात्रा शुरू करने वाले बाबा का जीवन नर्मदा नदी के किनारे बसे भट्यान गांव में पूरी तरह से बदल गया। यहां आकर उन्होंने अपनी साधना में पूरी तरह से समर्पण किया और एक तपस्वी संत के रूप में अपनी पहचान बनाई। बाबा का जीवन सिर्फ भक्ति और साधना से जुड़ा था। वे न केवल एक महान योगी थे, बल्कि उन्होंने अपनी तपस्या और भक्ति से अनगिनत लोगों को अपने मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके अनुयायी आज भी उनके उपदेशों और साधना को अपनी जीवनशैली में उतारते हैं। सियाराम बाबा का निधन उनके भक्तों के लिए अपूरणीय क्षति है, लेकिन उनका आध्यात्मिक योगदान हमेशा जीवित रहेगा।

Sant Siyaram Baba
Sant Siyaram Baba

MORE NEWS>>>बेंगलुरु के IT इंजीनियर ने की आत्महत्या

Tags: Aaj ki Ajab-Gajabaaj ki ajab-gajab newsaaj ki Bangal ki khabarAaj ki breaking news in hindiAaj ki Top Newsaaj ki top Newswaaj ki Trending Newsaaj ki viral newsIndore ki aaj ki khabarSant Siyaram BabaSant Siyaram Baba ageSant Siyaram Baba ashramSant Siyaram Baba biographySant Siyaram Baba imagesSant Siyaram Baba live updateSant Siyaram Baba newsSant Siyaram Baba sadhnaSant Siyaram Baba videos
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

No Result
View All Result

Recent News

CM Dr. Mohan Yadav

बागेश्वर धाम जाएंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

February 17, 2025
Breaking News

आज की टॉप 5 खबरे

February 17, 2025
Breaking News

आज की टॉप 5 खबरे

February 17, 2025

Stay informed with Dainik Rajeev Times, your trusted source for the latest news and updates. Connect with us for breaking stories, insightful articles, and reliable reporting across diverse topics.

Recent News

  • बागेश्वर धाम जाएंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • आज की टॉप 5 खबरे
  • आज की टॉप 5 खबरे
  • About
  • advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact Us

© 2024 Dainik rajeev times -Manage by aman yadav .

No Result
View All Result
  • ई-पेपर
  • टॉप-न्यूज़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • ज्ञान
  • विदेश

© 2024 Dainik rajeev times -Manage by aman yadav .