टॉप-न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीति

MP के 17 धार्मिक शहरों में शराबबंदी का ऐलान

Liquor Ban in MP: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के 17 शहरों में शराबबंदी की घोषणा की है। उज्जैन, दतिया, अमरकंटक, महेश्वर, ओरछा, ओंकारेश्वर, मंडलेश्वर, मंदसौर, बरमान, पन्ना, दतिया, जबलपुर, चित्रकूट, और मैहर में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। मुख्यमंत्री ने इसे धार्मिक स्थलों और क्षेत्रीय संस्कृति को ध्यान में रखते हुए किया।

आज पर्यटन नगरी महेश्वर में मंत्रिमंडल की बैठक होना है। इसको लेकर प्रशासनिक मशीनरी ने अपनी तैयारी भी पूरी कर ली है। नर्मदा रिट्रीट कैम्पस के पास बड़े डोम में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित प्रदेश के लगभग सभी मंत्री शामिल रहेंगे। इन नेताओं की पेट पूजा के लिए खास मालवी और निमाड़ी व्यंजनों की व्यवस्था की गई है।

खबरों की मानें तो दाल-बाफले के साथ नेतागण चूरमा लड्डू, दाल पानिए सहित बेसन गट्टे की सब्जी का भी लुत्फ लेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे महेश्वर पहुंच जाएंगे और माता अहिल्या की प्रतिमा पर पूजन के पश्चात मंत्रियों के साथ फोटो खिंचाई की रस्म होगी। तत्पश्चात 12 बजे तक बैठक का श्रीगणेश हो जाएगा।

Liquor Ban in MP
Liquor Ban in MP

इस बैठक में ही मुख्यमंत्री उज्जैन-ओंकारेश्वर सहित प्रदेश के सभी धार्मिक नगरों में शराबबंदी की घोषणा के साथ कई बड़े ऐलान भी कर सकते हैं। कल महेश्वर में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों व अन्य नेताओं का जमावड़ा करीब 4 घंटे तक रहेगा… कहा तो यह भी जा रहा है कि मुख्यमंत्री के साथ महेश्वर में 4 घंटे बिताने के दौरान कुछ मंत्री-नेता मुख्यमंत्री से जिलाध्यक्षों सहित कई अन्य मामलों पर चर्चा भी करेंगे और हो सकता है कि कल शाम तक ही इंदौर सहित अन्य बचे जिलों/नगरों के जिलाध्यक्ष भी घोषित कर दिए जाएं।

MORE NEWS>>>इंदौर में पकड़ा गया तेंदुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
मेना फोन पर ट्रंप का निमंत्रण को ठुकरा दिया राजा, राज सोनम और वो के बीच उलझी हत्याकांड की कहानी BJP नेता के CNG पंप पर पैसों को लेकर विवाद बढ़ा। ईरान से भारतीयों को रेस्क्यू करने के ऑपरेशन को सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ नाम दिया है।