टॉप-न्यूज़राजनीति

लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी TMC, सुप्रीमो ममता बनर्जी ने किया ऐलान, अब भी I.N.D.I.A अलायंस का हिस्सा

ममता बोलीं - कांग्रेस ने सीट शेयरिंग का प्रस्ताव ठुकराया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया है। ममता ने बुधवार को कहा कि – “पश्चिम बंगाल में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस ने मेरा प्रस्ताव ठुकरा दिया। अब हम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेंगे।”

Mamata Banerjee Congress
Mamata Banerjee Congress

ममता ने कहा – “मेरी कांग्रेस से कोई चर्चा नहीं हुई है। मैंने हमेशा कहा है कि, बंगाल में हम अकेले लड़ेंगे। मुझे इस बात की बिल्कुल चिंता नहीं है कि देश में क्या होगा, लेकिन हम सेक्युलर पार्टी हैं और बंगाल में हम अकेले भाजपा को हराएंगे। मैं अब भी I.N.D.I.A अलायंस का हिस्सा हूं।” राहुल गांधी की न्याय यात्रा हमारे राज्य से गुजर रही है, लेकिन हमें इसके बारे में बताया तक नहीं गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंगाल में कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए 10 से 12 सीटों की मांग कर रही है, जबकि TMC केवल 2 सीटें देने पर अड़ी है। यह वे सीटें हैं जिन्हें कांग्रेस ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में जीता था। TMC, कांग्रेस और बंगाल की लेफ्ट पार्टियां भी I.N.D.I.A का हिस्सा हैं।

I.N.D.I.A.
                                                                                      I.N.D.I.A.

दो दिन पहले ममता ने कहा था कि – TMC के पास BJP से चुनाव में मुकाबला करने की ताकत भी है और जनाधार भी है। लेकिन कुछ लोग सीट शेयरिंग पर हमारी बात सुनना नहीं चाहते हैं। यदि आप (कांग्रेस) BJP से नहीं लड़ना चाहते हैं, तो मत लड़ो। कम से कम हमें (TMC) को सीट दे दो। उन्होंने सीट शेयरिंग में देरी के लिए भी कांग्रेस को ही जिम्मेदार बताया हैं।

MORE NEWS>>>24 सैनिकों की मौत के बाद इजराइल में मातम, IDF ने खान यूनिस इलाके को घेरा, सोमवार रात से जबरदस्त फायरिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
मेना फोन पर ट्रंप का निमंत्रण को ठुकरा दिया राजा, राज सोनम और वो के बीच उलझी हत्याकांड की कहानी BJP नेता के CNG पंप पर पैसों को लेकर विवाद बढ़ा। ईरान से भारतीयों को रेस्क्यू करने के ऑपरेशन को सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ नाम दिया है।