दिल्ली के वाजीराबाद पुलिस स्टेशन के मालखाने में भीषण आग, 200 कारें और 250 बाइक जलकर खाक, जाँच जारी

DR Times
1 Min Read

दिल्ली के वाजीराबाद पुलिस स्टेशन के मालखाने में भीषण आग लग गई। आग लगने से तकरीबन 250 टू व्हीलर और 200 के लगभग कार जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही 5 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।

Delhi News 
Delhi News

फायर बिग्रेड अधिकारी ने बताया कि, मालखाना में आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर 5 फायर बिग्रेड का गाड़ियों को रवाना किया गया था, जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

Delhi News 
Delhi News

इस भीषण आग से 200 कारें और लगभग 250 दोपहिया वाहन जलकर राख हो गए। हालांकि, अन्य किसी भी हताहत की जानकारी नहीं मिली है। आग कैसे लगी इसकी भी जाँच की जा रही हैं।

Delhi News 
Delhi News

MORE NEWS>>>कटनी में चाय की दुकान में ब्लास्ट, LPG सिलेंडर से गैस रिसने से लगी आग, 5 लोग जख्मी

Share This Article
Leave a comment