Follow Dainik Rajeev Times

बिहार में विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, CM नीतीश सचिवालय के लिए निकले, हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार

DR Times
2 Min Read

बिहार में NDA सरकार की थोड़ी देर में पहली कैबिनेट बैठक शुरू होनी है। जिसके लिए CM नीतीश कुमार सीएम हाउस से सचिवालय के लिए निकल गए हैं। जानकारी है कि, आज ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

यह बैठक CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सुबह 11.30 बजे शुरू होगी। इसमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत मंत्रिमंडल के सदस्य शामिल होंगे। कैबिनेट की बैठक में बिहार विधानमंडल का सत्र बुलाए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी।

मुख्यमंत्री और मंत्रियों की शपथ के बाद सत्ता पक्ष का पहला एक्शन सामने आया हैं। विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ भाजपा के नंदकिशोर यादव ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस विधानसभा सचिव को थमा दिया। नोटिस में कहा गया है कि – “नई सरकार के सत्ता में आने के बाद वर्तमान अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पर इस सभा का विश्वास नहीं रह गया है।”

आपको बता दें कि, नीतीश कुमार ने रविवार शाम 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और महागठबंधन सरकार में नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया गया है।

MORE NEWS>>>दिल्ली के वाजीराबाद पुलिस स्टेशन के मालखाने में भीषण आग, 200 कारें और 250 बाइक जलकर खाक, जाँच जारी

Share This Article