कटनी में चाय की दुकान में ब्लास्ट, LPG सिलेंडर से गैस रिसने से लगी आग, 5 लोग जख्मी

DR Times
2 Min Read

मप्र के कटनी जिले में चाय की दुकान में गैस रिसाव के बाद LPG सिलेंडर फट गया। इस हादसे में 5 लोग झुलस गए और तीन की हालत गंभीर है। घटना बड़वारा थाना इलाके के विलायतकला गांव में शुक्रवार देर शाम की है। जिसका वीडियो शनिवार को सामने आया।

MP News
MP News

विलायतकला गांव के बस स्टैंड के पास टी स्टाॅल में LPG सिलेंडर से अचानक गैस रिसने लगी और लोगों के संभलने से पहले ही गैस ने आग पकड़ ली। जिसकी चपेट में आकर दुकान में रखे दूसरे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।

बड़वारा थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि, हादसे में होटल संचालक मनोज यादव, उसका छोटा भाई लाला यादव, दुकान में चाय पीने आए अरुण गुप्ता समेत कुल 5 लोग घायल हुए हैं। मनोज और दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और लाला और अरुण को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

MP News
MP News

दो दमकलों ने पाया आग पर काबू –

TI यादव ने बताया कि, सिलेंडर में ब्लास्ट और आग से चाय की दुकान के बगल में स्थित हेयर कटिंग सैलून भी जल गया। कटनी नगर निगम और उमरिया से आई फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया।

MORE NEWS>>>उज्जैन में भाजपा नेता की हत्या, लूटपाट के बाद बदमाशों ने पत्नी को भी मारा, जांच के लिए SIT का गठन

Share This Article
Leave a comment