जबलपुर में निगम ठेकेदार ने गोली मारकर किया सुसाइड, डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत

DR Times
1 Min Read

मप्र के जबलपुर में गुरुवार सुबह नगर निगम के ठेकेदार भगवान सिंह ठाकुर (56) ने लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना गोयलपुर थाने के बधाइयां मोहल्ले की है। जिसकी सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू की तो, शुरुआती जांच में पता चला कि – ठेकेदार पिछले कुछ दिन से परेशान थे और इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली।

MP LIVE Update
MP LIVE Update

उधर, जबलपुर में गुरुवार सुबह 10 बजे एक तेज़ रफ़्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जिस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना तिलवारा थाना के चरगंवा रोड पड़ाव के पास की है। जहाँ पेट्रोल पंप पर जितेंद्र ठाकुर पेट्रोल भरवाने जा रहा था और उसकी माँ और दोस्त रोड किनारे खड़े थे। इसी दौरान डंपर उसे रौंदता हुआ निकल गया। फ़िलहाल पुलिस ने मामले में मार्ग कायम कर आरोपी ड्राइवर की तालाश शुरू कर दी हैं।

MORE NEWS>>>IIT Kanpur स्टूडेंट ने किया सुसाइड, लगातार 3 बैक से टर्मिनेशन का तनाव, हॉस्टल में लगाई फांसी

Share This Article
Leave a comment