IIT Kanpur स्टूडेंट ने किया सुसाइड, लगातार 3 बैक से टर्मिनेशन का तनाव, हॉस्टल में लगाई फांसी

DR Times
2 Min Read

IIT Kanpur यानी (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) में बुधवार रात एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र विकास मीना एयरोस्पेस से एमटेक कर रहा था और उसका सेकेंड ईयर था। बुधवार रात हॉस्टल के कमरे से वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो आसपास के छात्रों को शक हुआ, तब उन्होंने उसका दरवाजा नॉक किया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। तो इसके बाद छात्रों ने आईआईटी प्रबंधन को इसकी सूचना दी।

IIT Kanpur
IIT Kanpur

सुचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया गया। जिसके बाद दरवाजा खुलवाया तो अंदर छात्र का शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। छात्र मेरठ का रहने वाला था।

कल्याणपुर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि, “फॉरेंसिक टीम से जांच कराई गई है। फिलहाल, किसी तरह के सुसाइड नोट की जानकारी नहीं मिली है। जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। परिवार के लोगों के गुरुवार को आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। अभी तक किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

IIT Kanpur में एम.टेक सेकेंड ईयर के स्टूडेंट विकास मीना
IIT Kanpur में एम.टेक सेकेंड ईयर के स्टूडेंट विकास मीना

धनंजय पांडेय ने यह भी बताया कि IIT प्रशासन ने स्टूडेंट्स पर शिकंसा कसा हुआ है। ऐसे में सुसाइड को लेकर कोई भी छात्र खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। क्योंकि, अगर किसी ने कुछ बोला तो उसके खिलाफ IIT प्रशासन कार्रवाई कर देगा। पूछताछ में छात्रों के सहयोग नहीं करने के चलते अंदर की बात सामने नहीं आ पा रही है। फिर भी पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

MORE NEWS>>>इंदौर में डेंटिस्ट की हादसे में मौत, इंडेक्स अस्पताल में ड्यूटी पर जाते समय ट्राले ने मारी टक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम

Share This Article
Leave a comment