इंदौर में डेंटिस्ट की हादसे में मौत, इंडेक्स अस्पताल में ड्यूटी पर जाते समय ट्राले ने मारी टक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम

DR Times
1 Min Read

इंदौर के महू में रहने वाले एक डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत हो गयी। हादसा खुड़ैल इलाके में हुआ। जहाँ एक ट्राले ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे के बाद काफी देर तक वह सड़क पर बेसुध थे और उन्हें राहगिरो ने गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दोरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

खुड़ैल पुलिस के मुताबिक, मृतक गौरव (28) पुत्र विनोद सोनी निवासी महू बुधवार दोपहर हादसे का शिकार हो गए। परिवार से जुड़े लोगों ने बताया कि, “वह अपनी एक्टिवा गाड़ी से बायपास से इंडेक्स अस्पताल की तरफ जा रहे थे। सात मिल चौराहे के यहां लापरवाही पूर्वक एक ट्राले ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया।”

गौरव इंडेक्स अस्पताल में डेंटिस्ट थे और उनके परिवार में एक छोटी बहन और माता-पिता हैं। उनके पिता महू में वकील हैं। फ़िलहाल पुलिस ने मामले में मार्ग कायम कर ट्राले के ड्रायवर की तलाश शुरू की है।

MORE NEWS>>>इंदौर में एक्सरे टेक्निशयन की हादसे में मौत, ट्रक ने टक्कर मारी तो डिवाइडर में जा घुसा, ड्राइवर फरार

Share This Article
Leave a comment