पर्यटन विकास कार्य को मिली स्वीकृति

DR Times
1 Min Read
MP News

MP News: मध्यप्रदेश के संस्कृति और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने केंद्र सरकार द्वारा 200 करोड़ रुपये के पर्यटन विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान करने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह धनराशि राज्य में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार हेतु दी गई है।

MP News
MP News

इस राशि का उपयोग भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर के विस्तार और ओरछा में राम राजा सरकार की नगरी में पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए किया जाएगा। मंत्री लोधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है।

MP News
MP News

उन्होंने विश्वास जताया कि, यह प्रयास मध्यप्रदेश को देश में पर्यटन का नंबर एक राज्य बनाएगा। उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति राज्य में पर्यटन के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को और अधिक समृद्ध करेगी, जिससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी।

MP News

MORE NEWS>>>आज की टॉप 5 खबरे

Share This Article
Leave a comment