केन्या राजधानी नायरोबी के गैस प्लांट में धमाका, 2 की मौत, 300 से ज्यादा घायल

DR Times
2 Min Read

केन्या की राजधानी नायरोबी में गुरुवार देर रात एक गैस प्लांट में जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 300 से ज्यादा लोग घायल हैं। फ़िलहाल, मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Nairobi Explosion
Nairobi Explosion

लोकल मीडिया के मुताबिक, प्लांट में सिलेंडर्स में गैस भरी जा रही थी तभी धमाका हुआ। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें धमाके के बाद लगी आग और काला धुआं दिख रहा है। प्लांट रिहायशी इलाके में स्थित था इसलिए मौत का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। वीडियो में प्लांट से आस-पास रिहायशी इमारतें दिख रही हैं।

Nairobi Explosion
Nairobi Explosion

प्लांट में मौजूद लोगो की जानकारी नहीं –

एक दमकलकर्मी ने बताया कि, गैस प्लांट में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। हालांकि, यहां कितने लोग मौजूद थे इसकी जानकारी नहीं मिल सकती है। आग बुझाने की कोशिशें जारी है। फिलहाल धमाके होने की वजह सामने नहीं आई है। वहीं, चश्मदीदों ने लोकल मीडिया को बताया कि, “जब धमाका हुआ तो उन्हें जमीन में कंपन महसूस हुई थी।”

Nairobi Explosion
Nairobi Explosion

MORE NEWS>>>आज भी ED के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल, जांच एजेंसी ने भेजा था 5वां समन, भाजपा ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करेगी AAP

Nairobi Explosion
Nairobi Explosion
Share This Article
Leave a comment