टॉप-न्यूज़धर्म

अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़े अनुष्ठान शुरू, राम मंदिर को सरयू के जल से धोया, PM मोदी नहीं होंगे प्राण-प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान

शहर में जगह-जगह लगाए गए इंफ्रारेड आउटडोर हीटर

भगवन राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। जिसके लिए मंदिर में विराजित होने वाली रामलला की नई प्रतिमा तय हो गई है। मंगलवार यानी आज से प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े अनुष्ठान भी शुरू हो रहे हैं, जो 21 जनवरी तक चलेंगे। थोड़ी देर में भगवान रामलला की मूर्ति के निर्माण स्थल पर कर्मकुटी पूजा शुरू होने वाली है।

Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir

इससे पहले राम जन्मभूमि परिसर में साफ सफाई की गई। जिसमे राम मंदिर को भी सरयू जल से धोया गया है और फिर 108 फ़ीट की अगरबत्ती जला कर पुरे प्रांगण को सुंगंधित किया गया। यह अगरबत्ती गुजरात से बनकर आयी हैं। जिसे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महन्त नृत्यगोपाल दास जी महाराज के सानिध्य में जला कर भगवान को अर्पित किया गया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया हैं।

PM मोदी नहीं होंगे प्राण-प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान –

उधर, अभी तक इस तरह की खबरें थीं कि, PM नरेंद्र मोदी प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान मुख्य यजमान हो सकते हैं, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकालने वाले पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़, राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कराने वाले पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित और रामानंद संप्रदाय के श्रीमठ ट्रस्ट के महामंत्री स्वामी रामविनय दास ने दावा किया है कि, PM मोदी इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान नहीं होंगे।

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

उनकी जगह श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा और उनकी पत्नी मुख्य यजमान होंगी। ये दोनों ही संकल्प, प्रायश्चित और गणेश पूजा कर 7 दिवसीय अनुष्ठान की यजमानी करेंगे। साथ ही प्राण-प्रतिष्ठा में भी मौजूद रहेंगे।

स्वामी रामविनय दास के मुताबिक, रामलला प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के मुख्य यजमान गृहस्थ ही हो सकते हैं। इसीलिए ऐसा निर्णय लिया गया है। PM मोदी को प्रतीकात्मक यजमान माना जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी गर्भगृह में अपने हाथ से कुशा और श्लाका खींचेंगे। उसके बाद रामलला प्राण प्रतिष्ठित हो जाएंगे।

Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir

अयोध्या में इंफ्रारेड आउटडोर हीटर लगाए गए –

अयोध्या में कई जगहों पर ​​​​​​इंफ्रारेड आउटडोर हीटर लगाए गए हैं। इसे नगर निगम ने लगवा है।इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि, कई लोग ठंड से बचने के लिए हीटर के सामने खड़े हैं।

MORE NEWS>>>इंदौर में संक्रांति पर जानलेवा हादसे, पतंग उड़ा रहा नाबालिग हाईटेंशन लाइन से टकराया, डॉक्टर बोले – हाथ काटना पड़ेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
मेना फोन पर ट्रंप का निमंत्रण को ठुकरा दिया राजा, राज सोनम और वो के बीच उलझी हत्याकांड की कहानी BJP नेता के CNG पंप पर पैसों को लेकर विवाद बढ़ा। ईरान से भारतीयों को रेस्क्यू करने के ऑपरेशन को सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ नाम दिया है।