महाकुंभ में विशेष चिकित्सा व्यवस्था

DR Times
2 Min Read
Maha Kumbh 2025

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान रेलवे स्टेशनों पर विशेष चिकित्सा व्यवस्था की जाएगी। हर वक्त डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ मौजूद रहेंगे ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की चिकित्सा सुविधा मिल सके।

Maha Kumbh 2025
Maha Kumbh 2025

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के साथ समन्वय करके यह व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए इस विशेष व्यवस्था की शुरुआत की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके।

Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir

राम मंदिर में चश्मे के कैमरे से तस्वीरें खींचते युवक को पकड़ा

अयोध्या स्थित राम मंदिर में एक युवक को चश्मे के अंदर फिट किए गए कैमरे से मंदिर की तस्वीरें खींचते हुए पकड़ा गया। पकड़ा गया युवक गुजरात के वडोदरा का निवासी जयकुमार है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां अब युवक से पूछताछ कर रही हैं। राम मंदिर परिसर में मोबाइल फोन ले जाना और तस्वीरें खींचना प्रतिबंधित है, और यह घटना सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मानी जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि युवक का मकसद क्या था और वह किसके लिए तस्वीरें खींच रहा था।

जयकुमार का कैमरे वाला चश्मा
जयकुमार का कैमरे वाला चश्मा

MORE NEWS>>>कोरोना जैसे चीनी वायरस के भारत में 6 केस

TAGGED: , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,
Share This Article
Leave a comment